फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two youths carrying 42.10 grams of heroin from Punjab arrested

Sirsa News: पंजाब से 42.10 ग्राम हेरोइन लेकर आ रहे दो युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two youths carrying 42.10 grams of heroin from Punjab arrested
सिरसा। पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के काबू में। पुलिस
सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव पनिहारी निवासी लखबीर सिंह उर्फ अमन व अमनदीप उर्फ अमन को 42 ग्राम 10 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हेरोइन को कब्जा में लेकर गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


पूछताछ में उक्त युवकों ने बताया कि वे हेरोइन पंजाब फिरोजपुर क्षेत्र से लेकर आए थे और इसे सिरसा व आसपास के गांव में सप्लाई करना था।जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल सिरसा की एक टीम गश्त के दौरान गांव पनिहारी क्षेत्र में मौजूद थी। गांव पनिहारी की गली में से दो युवक आते हुए दिखाई दिए। उक्त युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम को उन पर शक हुआ और पीछा कर उन्हें काबू कर लिया।
विज्ञापन


दोनों से भागने का कारण पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो एक युवक के पास से 26 ग्राम 90 मिलीग्राम और दूसरे युवक से 15 ग्राम 20 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों युवकों के कब्जा से कुल 42 ग्राम 10 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed