फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two youths arrested for assaulting a youth live on social media

Sirsa News: सोशल मीडिया पर लाइव होकर युवक से मारपीट करने के दो युवक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested for assaulting a youth live on social media
सिरसा। सोशल मीडिया पर लाइव होकर युवक से मारपीट करने मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की धारा लगाकर मामला दर्ज किया है। सीआईए सिरसा व शहर थाना पुलिस मामले में आरोपियों को काबू करने में जुटी है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिन सोमवार को कक्षा 12वीं में पढ़ने वाला रजनीश अपने 2 दोस्तों के साथ स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रहा था। रानियां गेट पर सेक्टर-19 के रहने वाले प्रियांशु बेगू, गौरव, शुभम और काकू ने उन्हें घेर लिया और उसके दोस्तों से मारपीट कर उन्हें भगा दिया। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाली इसके बाद उक्त चारों ने हथियार दिखाते हुए उसे जबरन अपने बाइक के बीच बैठाया और थेहड़ में एक सुनसान जगह पर ले गए। यहां पर गौरव ने तेजधार हथियार से उसका हाथ काट दिया, शुभम व काकू ने लात घूंसों से उसकी पिटाई की। उन्होंने युवकों से छोड़ने की गुजारिश की, बावजूद इसके वे उससे मारपीट करते रहे। उन्होंने पूरे घटना को सोशल मीडिया पर ऑनलाइन होकर अंजाम दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित से संपर्क साधा और उसका मेडिकल करवाने के लिए उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी पुलिस ने मामले से जुड़े दो आरोपियों को ही काबू किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed