फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two travelers from Nanded also won the battle with Corona, returned home healthy

नांदेड़ से आए दो यात्रियों ने भी जीती कोरोना से जंग, स्वस्थ होकर लौटे घर

Fri, 15 May 2020 06:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Two travelers from Nanded also won the battle with Corona, returned home healthy
Two travelers from Nanded also won the battle with Corona, returned home healthy - फोटो : Sirsa
जिले में नांदेड़ से आए दो कोरोना संक्रमित लोगों की तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीजों को दोपहर में अस्पताल से घर भेज दिया और 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन कर दिया। दोनों मरीजों को घर पर भेजने के लिए जिला उपायुक्त आरसी बिढ़ान ने दोनों मरीजों को फूल दिया और जल्द स्वस्थ होने की भी मनोकामना की। इसी दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में ही कोविड वार्ड में काम कर रहे डॉक्टर तथा नर्स को भी बधाई दी और बताया कि लॉकडाउन के बाद उन्हें भी जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

बीती 29 अप्रैल को 18 श्रद्धालु नांदेड़ स्थित हुजूर साहिब गुरूद्वारे से वापस लौटे थे। स्वास्थ्य विभाग ने जब इन लोगों की जांच करवाई थी तो उसमें दो लोग पॉजिटिव आए थे और 16 लोग नेगेटिव आए थे। दोनों कोरोना संक्रमित मरीजों की दो लगातार रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने बीते बुधवार को जब दोनों के सैंपल भेजे तो शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में दोनों नेगेटिव आई। स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन ने प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी और बताया कि दोपहर तक दोनों मरीजों को दोपहर तक होम क्वारंटाइन के लिए घर पर भेजा जा रहा है। जानकारी पाकर जिला उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान सिविल अस्पताल में पहुंचे और दोनों मरीजों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन लॉकडाउन के बाद करेगा सम्मानित
उपायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी तथा कर्मचारियों के बारे में कहा कि उन्होंने सराहनीय काम किया है जो छह लोगों को ठीक कर वापस उनके घर भेज दिया है। उपायुक्त ने कहा कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद जो भी कर्मचारी कॉविड वार्ड में ड्यूटी दे रहे हैं उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग 14 दिनों तक रखेगा नजर
दोनों कोरोना संक्रमति मरीजों के ठीक होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटाइन कर दिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग 14 दिनों तक दोनों पर अपनी निगरानी रखेगा, वहीं विभाग द्वारा सर्वे कर रही टीमें भी इनकी प्रतिदिन जांच करेगी। वहीं दोनों मरीजों को ठीक होने के बाद बताया गया है कि वह घर पर जाकर किसी से भी ना मिलें और ना ही वह बाहर निकलें।
दोनों संक्रमितों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर हॉम क्वारंटाइन कर दिया गया है। अभी एक ही मरीज आइसोलेशन में भर्ती है। जिसे बीते तीन दिन से बुखार नहीं हो रहा है। उसकी भी जल्द ठीक होने की संभावना है।

--डॉ. सुरेंद्र नैन, सीएमओ सिविल अस्पताल सिरसा
बाहर से आए 1495 हुए ट्रेस, 1053 के भेजे सैंपल में से 964 की रिपोर्ट आई निगेटिव
सीएमओ सुरेंद्र नैन ने बताया कि सिरसा में नांदेड़ से आए दो कोरोना वायरस पीड़ित यात्रियों को शुक्रवार को रिपोर्ट निगेटिव आने के उपरांत उन्हें सिरसा नागरिक अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिला में केवल एक कोरोना पॉजिटीव केस है। उन्होंने बताया कि जिला में बाहर से आए सभी 1495 लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। इनमें से 608 लोगों ने अपना 28 दिन का क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर लिया है। जांच के लिए कुल 1053 लोगों के सैंपल भेजे गए, जिनमें से 964 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि 72 की रिपोर्ट लंबित है, जबकि 6 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed