फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two students caught smoking staff members in college, released after apology

कॉलेज में धूम्रपान करते स्टाफ सदस्यों ने दो छात्रों को पकड़ा, माफीनामे के बाद छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two students caught smoking staff members in college, released after apology
कॉलेज के बाहर धरनारत छात्र और बात करते स्टाफ सदस्य। - फोटो : Sirsa
डबवाली। गांव डबवाली में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज में सोमवार की दोपहर दो छात्रों को कॉलेज परिसर में धूम्रपान करते स्टाफ सदस्यों ने पकड़ लिया। इस दौरान दोनों छात्रों ने स्टाफ सदस्यों के साथ गाली-गलौच करते हुए हाथ उठाने का प्रयास किया। जिस पर कॉलेज स्टाफ सदस्यों ने दोनों छात्रों की छित्तर परेड की और दोनों को प्रिंसिपल के कार्यालय में ले गए। कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल राकेश भट्टी ने दोनों छात्रों के अभिभावकों को बुलाया और इस बारे में अवगत करवाया। वहीं छात्रों की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर अन्य छात्रों ने कॉलेज गेट के बाहर धरना लगा दिया। प्रिंसिपल राकेश भट्टी व स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बताया कि उक्त दोनों छात्रों ने अपनी गलती को मानते हुए लिखित में माफी मांग ली है। इसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

दोनों प्रथम वर्ष के छात्र हैं और वे प्रतिबंधित एरिया में जाकर धूम्रपान कर रहे थे। जब स्टाफ सदस्यों ने उन्हें रोका तो उनके साथ बदतमीजी से बात की ओर हाथ उठाने का प्रयास किया। जिस पर स्टाफ सदस्यों उन्हें उनके पास ले आए। दोनों छात्रों के पिता भी नहीं हैं। दोनों पर कोई कार्रवाई न करते हुए उन्हें समझाकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-राकेश भट्टी कार्यकारी प्रिंसिपल, डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज, डबवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed