{"_id":"6824e16267ac8a10060d9564","slug":"two-private-schools-running-without-recognition-in-chhatriyan-and-panjuana-were-closed-sirsa-news-c-128-1-slko1008-137821-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: छतरियां व पंजुआना में बिना मान्यता के चल रहे दो निजी स्कूल करवाए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: छतरियां व पंजुआना में बिना मान्यता के चल रहे दो निजी स्कूल करवाए बंद
विज्ञापन
स्कूल को बंद करवाती बीईओ।
बडागुढ़ा। बिना विभागीय मान्यता के चल रहे निजी स्कूलों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने बडागुढ़ा खंड के दों गांवों में स्थित दो निजी प्ले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कर कारण बताओ नोटिस थमाए हैं।
शिक्षा विभाग को सूचना थी कि बडागुढ़ा खंड के गांव छतरियां में श्री श्याम वाटिका व पंजुआना में नन्हा बचपन नामक दो निजी प्ले स्कूल बिना विभागीय मान्यता के अवैध रूप से चलाए जा रहे हैं। हालांकि, विभाग ने उक्त स्कूलों संचालकों को पूर्व में कारण बताओ नोटिस भी दिए थे, लेकिन उन्होंने इसकी कोई परवाह नहीं की।
इसके बाद बडागुढ़ा खंड शिक्षा अधिकारी मनीषा नीदिपा ने दोनों स्कूलों में जाकर उनसे विभागीय अनुमति के दस्तावेज मांगे, लेकिन स्कूल संचालक पेश नहीं कर पाए। इसके बाद बीइओ ने दोनों स्कूलों को बंद करवाते हुए संचालकों को नोटिस थमाए। नोटिस में स्कूल संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अगर बिना विभागीय मान्यता के स्कूल दोबारा खोले गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बीइओ ने बताया कि ओढां खंड के गांव जलालआना में श्याम वाटिका स्कूल चल रहा हैं जोकि विभागीय नियमों के विपरीत है। श्याम वाटिका स्कूल के पास न ही तो कोई परमिशन है और न ही मान्यता की कोई फाइल अप्लाई की हुई। उक्त स्कूल को इससे पहले दो-तीन बार कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
वहीं नन्हा बचपन स्कूल के पास परमिशन है, लेकिन उसे मान्यता नहीं है। इसके पास बच्चों का दाखिला नहीं है। इन्होंने दाखिला अन्य स्कूल में करवा रखा है। इससे पहले भी विभाग ने उक्त स्कूल पर कार्रवाई की थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों का दाखिला मान्यता प्राप्त स्कूलों में करवाएं, ताकि उनका भविष्य खराब ने हो।
-- -- -- -- -- -- खंड में दो निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। गांव छतरियां व पंजुआना में बिना मान्यता के दो स्कूल चलते पाए गए। इसके अलावा खंड में कुछ ऐसे स्कूल भी जहां मान्यता तो छोटी कक्षाओं की हैं, लेकिन इसके साथ-साथ उनमें बड़ी कक्षाओं के बच्चे भी पढ़ाए जा रहे हैं, जोकि विभागीय नियमों के विपरीत है। ऐसे स्कूलों के खिलाफ भी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। - मनीषा नीदिपा, बीईओ