फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   two people succumbed to the disposal pipeline

डिस्पोजल पाइप लाइन में उतरे दो लोग, दम घुटा

Wed, 12 Aug 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
two people succumbed to the disposal pipeline
शहर से नटार जाने वाली सीवरेज डिस्पोजल पाइप लाइन में उतरे दो किसान सीवरेज की गैस से बेहोश हो गए। हालांकि एक व्यक्ति पूर्णचंद को बेसुध हालत में जेसीबी से खुदाई करके बाहर निकाल लिया गया। जबकि दूसरे व्यक्ति की तलाश रात को जारी थी। दोनों खेत में पानी लगाने के लिए पाइप लाइन में उतरे थे। हादसा शाम सात बजे हुआ। जानकारी अनुसार नटार में बने जनस्वास्थ्य विभाग की डिस्पोजल सेंटर में शहर की कई कालोनियों के सीवरेज का पानी जाता है। बुधवार शाम को 45 वर्षीय किसान पूर्णचंद व 32 वर्षीय काला सीवरेज लाइन पर बने डिग्गी से अपने खेतों को पंप से पानी लगाने में जुटे थे। इसी दौरान सीवरेज लाइन पर बनी डिग्गी में पंप से पानी कम निकलने लगा। यह देखकर काला डिग्गी में चला गया। गैस चढ़ने पर दम घुटने पर उसने अंदर से आवाज लगाई। तभी पास खड़ा पूर्णचंद उसे बाहर निकालने के लिए सीवरेज पाइप लाइन में घुस गया। लेकिन कुछ समय बाद गैस से उसका भी दम घुटने लगा तो वह बाहर निकलने लगा। वह पाइप लाइन से बाहर निकलने ही वाला था कि बेहोश हो जाने के कारण उसके हाथ छूट गए और वह सीवरेज पाइप लाइन में गिर गया। आसपास के ग्रामीण घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। ग्रामीण जसपाल मिरोक ने बताया कि प्रशासन को सूचना दी गई। सिरसा के एसडीओ जयवीर यादव व अन्य प्रशासनिक अमला पहुंचा। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। सीवरेज पाइप लाइन की खुदाई जेसीबी से करके रात नौ बजे पूर्णचंद को सीवरेज लाइन से बाहर निकाला जा चुका था। पूर्णचंद को बेहोशी की अवस्था में सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सांस लेने में तकलीफ होने उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। जबकि काला को निकालने के लिए उसकी तलाश जारी थी।
विज्ञापन

गोताखोर भी हुआ बेहोश
30 फुट गहरे पाइप लाइन में काला की तलाश में उतरा गोताखोर भी बेहोश हो गया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed