फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two people molested a minor in a hotel, and the third raped her.

Sirsa News: नाबालिग से होटल में दो ने की छेड़छाड़, तीसरे ने किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two people molested a minor in a hotel, and the third raped her.
सिरसा। कक्षा 9वीं की 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ होटल में दो युवकों ने छेड़छाड़ की और तीसरे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में सिरसा की रहने वाली पीड़ित नाबालिग ने बताया है कि वह एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ती है।
विज्ञापन


करीब 9 माह पहले उसकी निरवैर नाम के युवक के साथ मुलाकात हुई थी। इसके बाद उन दोनों में मोबाइल पर बातचीत होने लगी। एक दिन निरवैर ने उसे होटल में बुलाया। पीड़िता ने बताया है कि जब वह होटल में पहुंची तो यहां निरवैर का दोस्त जस व जश्न भी मौजूद मिला। आरोप है कि जस व जश्न उसके साथ छेड़छाड़ की और यहां से चले गए।
विज्ञापन


इसके बाद निरवैर ने उसका फोटो खींचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि इस घटना से वह डर गई। इसके बाद तीनों आरोपी स्कूल आते और जाते समय उसका पीछा करने लगे। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed