फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two people killed in Sirsa district

Sirsa News: झगड़े में पोते घायल, हृदयाघात से दादी की मौत

Mon, 29 Apr 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 29 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two people killed in Sirsa district
सिरसा। क्षेत्र के गांव अलीपुर टीटूखेड़ा में हुए झगड़े में दो पोते घायल होने से चिंतित उनकी दादी की हृदयाघात के कारण सोमवार को मौत हो गई। गांव अलीपुर टीटूखेड़ा निवासी जग्गा सिंह ने पुलिस को बयान दिए। उन्होंने बताया कि रविवार रात हुए झगड़े में उनके बेटे अशोक उर्फ बंटी और सरदुल को चोट लग गई। इस कारण जिला नागरिक अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा था। उस समय घर में जग्गा की 83 वर्षीय माता जसबीर कौर अकेली थीं। वह दिल की मरीज थीं। इसलिए उनका इलाज चल रहा था। इसी बीच रविवार रात उन्हें हृदयाघात हो गया। उन्हें जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


बड़ागुढ़ा में कीकर के पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति

बड़ागुढ़ा। बड़ागुढ़ा क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव कीकर के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। शिनाख्त के लिए पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस के राधेश्याम की टीम मौके पर पहुंची। कीकर के पेड़ पर लटके शव को नीचे उतरवाकर शिनाख्त के लिए जिला नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया। जांच अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि बड़ागुढ़ा के पास अंडरब्रिज से सिरसा की ओर एक किमी की दूरी पर अज्ञात व्यक्ति लटका मिला। उसने रस्सी का फंदा लगाया था। मृतक की उम्र 55 से 60 वर्ष के बीच आंकी गई है। उसने पेंट, शर्ट और पैरों में सैंडल पहनी थी। घटना स्थल पर पुलिस को एक बैग से कुछ कपड़े बरामद हुए हैं लेकिन पहचान संबंधी कोई कागजात न मिल पाने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed