फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   two people arrested with 3.5 KG churapost and 1590 pills of drug

नशे के 1590 कैप्सूल व 3.5 किलो चूरापोस्त सहित दो तस्कर काबू

Thu, 17 Sep 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
two people arrested with 3.5 KG churapost  and 1590 pills of drug
जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से दो तस्करों को नशे के 1590 कैप्सूल व 3 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त के साथ काबू किया है। प्रथम मामले में सीआईए टीम ने चेकिंग के दौरान गांव जमाल क्षेत्र से बाइक सवार एक युवक को नशे के 1380 कैप्सूल के साथ काबू किया। सीआईए सिरसा प्रभारी उप निरीक्षक साधू राम ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान सुरेंद्र उर्फ सोनू निवासी शेरपुरा के रुप में हुई है। आरोपी से सप्लायर का नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना नाथूसरी चोपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर किया है। दूसरे मामले में जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल ने गश्त के दौरान गांव भुरूटवाला, ऐलनाबाद क्षेत्र से एक युवक को नशे के 210 कैप्सूल व 3 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त के साथ काबू किया है। प्रभारी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान चुन्नी लाल निवासी मलवानी, जिला हनुमानगढ़ के रुप में हुई है। आरोपी से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed