फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   two people arrested with 1.5 KG dodapost

एक किलो 500 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित मोटरसाइकिल सवार दो लोग काबू

Thu, 23 Jul 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
two people arrested with 1.5 KG dodapost
जिले की थाना शहर डबवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव डबवाली क्षेत्र से दो लोगों को 1 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा पोस्त के साथ काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना शहर डबवाली प्रभारी इंस्पेक्टर मंदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान गुरप्रीत निवासी जवाहर नगर, हरमेल सिंह निवासी डबवाली के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि थाना शहर डबवाली की देसूजोधां पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम चेकिंग के दौरान गांव डबवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार दो लोगों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर दोनों को काबू कर उनके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed