फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two parties quarreled for the house, fired in the air

Sirsa News: मकान के लिए दो पक्षों में झगड़ा, हवाई फायर किए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two parties quarreled for the house, fired in the air
सिरसा। शहर की हिसार रोड स्थित खैरपुर कॉलोनी में रविवार को एक मकान को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों नेे हवाई फायर भी किए। मामले की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी।
विज्ञापन

मामले के अनुसार बलजिंद्र सिंह परिवार सहित खैरपुर कॉलोनी में मकान में रह रहा है। बलजिंद्र सिंह उस मकान को खुद का बता रहा, जबकि दूसरा पक्ष इस पर असहमति जता रहा। दोपहर को मकान खाली करवाने के लिए काफी लोग पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच न केवल झगड़ा हुआ, बल्कि हवाई फायरिंग भी हुई। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंची, तो सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी।
विज्ञापन

बलजिंद्र सिंह का कहना है कि वह कई वर्षों से इस मकान में परिवार सहित रह रहा है। मकान उसका है, जिस पर हुडा कॉलोनी का कृपाल कब्जा करना चाहता है। कृपाल के पास नकली रजिस्ट्री है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आज काफी लोगों ने मकान पर धावा बोल दिया और सारा सामान घर के बाहर फेंक दिया और हवाई फायर भी किए गए। दूसरे पक्ष के बलविंद्र सिंह का कहना है कि वे पंचायती बनकर रविवार को मकान खाली करवाने आए थे, तो पहले पक्ष ने हवाई फायर कर दिया। ये मकान किराए पर दिया हुुआ था। बलजिंद्र ने हवाई फायर किए और पेट्रोल बम भी फेंका है। बलविंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने भाईचारे में मकान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उचित कार्रवाई की जाएगी: एसएचओ
मामले की जांच की जा रही है। हवाई फायर हुआ है। मकान खाली करवाने को लेकर विवाद हुआ है। जांच की जा रही है। उचित कानूनी कार्रवाई होगी। - रामनिवास, थाना प्रभारी सिविल लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed