{"_id":"60d766648ebc3e298720123d","slug":"two-parties-firing-six-people-injured-police-case-file-sirsa-news-rtk61483262","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चलीं गोलियां, 6 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में चलीं गोलियां, 6 लोग घायल
विज्ञापन
रानियां। थाना रानियां के अंतर्गत आने वाले गांव सैनपाल कोठा व करीवाला के दो पक्षों के बीच में शराब के अवैध कारोबार में हुई छापे की कार्रवाई के मामले को लेकर शनिवार को दो पक्षों में गोलियां चली। जिसमें छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को रानियां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सिरसा रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही रानियां थाना प्रभारी साधु राम अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सेन पाल कोठा के रेशम निवासी सैनपाल, धीरज निवासी ढुडियावाली, विनोद दुडियावाली व भजन के बीच में केरो उर्फ जसबीर निवासी करीवाला का विवाद हुआ। विवाद का कारण शराब की भट्ठी की सूचना पुलिस को दिए जाने को लेकर बताई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने 10 किलो लहान व अवैध रूप से रखी गई 10 बोतल शराब बरामद की थी। मामले में दोषी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई होने से खफा दूसरे पक्ष ने रंजिश रखी हुई थी। इसी विवाद को लेकर शनिवार को दोनों पक्षों में गोलियां चलीं जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन -
दोनों पक्षों में विवाद होने के कारण एक पक्ष द्वारा दूसरे पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंच जांच की गई है। छह लोगों के घायल होने की सूचना है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
- साधू राम, थाना प्रभारी, रानियां