फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two out of ten forms that arrived for verification were getting errors, students started getting rejection messages

सत्यापन के लिए पहुंचे हर दस में से दो फार्म में मिल रही गलतियां, विद्यार्थियों को मिलने लगे रिजेक्शन के मैसेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two out of ten forms that arrived for verification were getting errors, students started getting rejection messages
रिजेक्शन फॉर्म विद्यार्थियों को फोन करते एडमीशन कमेटी सदस्य। - फोटो : Sirsa
सिरसा। स्नातक कक्षाओं मे आवेदन कर चुके विद्यार्थियों के फार्म कॉलेज दाखिला कमेटी के पास शुक्रवार को सत्यापन के लिए पहुंचे। आवेदन के दौरान अपलोड डाटा में विद्यार्थियों ने गलत जानकारी दर्ज की है, जिसके चलते फार्म को रिजेक्ट कर सही करने के लिए मैसेज किया जा रहा है। वहीं पहले दिन दाखिला कमेटी द्वारा फोन कर विद्यार्थियों को फार्म में गलती को लेकर सूचित किया गया।
विज्ञापन

डीएचई पोर्टल पर दाखिला प्रक्रिया रफ्तार पकड़ रही है। स्नातक कक्षाओं के लिए विद्यार्थी खुद आवेदन ना कर कैफे से फार्म को भर रहे है। जिसके कारण सत्यापन के दौरान काफी गलतियां मिल रही हैं। सत्यापन के लिए आए फार्मों में विद्यार्थी पोर्टल डाटा के अनुसार जानकारी अपलोड नहीं कर रहे। जिसके कारण हर दस फार्मों पर दो फार्मों पर रिजेक्शन रेज हो रही है। दाखिला कमेटी द्वारा फार्म में रिजेक्शन मिलने पर कमेंट किया जाता है। जिसमें विद्यार्थियों को बताया जाता है कि उसके फार्म में कहा गलती है। सत्यापन के पहले दिन दाखिला कमेटी द्वारा रिजेक्शन फार्म वाले विद्यार्थियों को फोन कर भी सुनिश्चित किया कि क्या उनके पास रिजेक्शन संबंधित मैसेज पहुंच रहा है या नहीं। शुक्रवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में 533 फार्म और राजकीय नेशनल कॉलेज में 735 फार्म सत्यापन के लिए आए।
विज्ञापन

मोबाइल पर मिलेगी फार्म रिजेक्शन की सूचना
सत्यापन प्रक्रिया के दौरान गलत जानकारी भरने व जानकारी सही ना होने की स्थित में आवेदन फार्म को रिजेक्ट कर दिया जाएगा। दाखिला टीम द्वारा जिस कारण से फार्म को रिजेक्शन में डाला गया है, उस पर डीएचई के पोर्टल पर वेरिफाई कमेंट बॉक्स में रिजेक्शन का कारण लिखा जाता है। जैसे ही कमेंट को वहा से वेरिफाई किया जाएगा विद्यार्थी के फोन पर मैसेज चला जाएगा। मैसेज में रिजेक्शन कारण को विद्यार्थी 26 अगस्त तक सही कर सकता है। सही जानकारी के साथ जमा फार्म को मेरिट सूची के लिए वेरिफाई कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 अगस्त तक होंगे आवेदन
स्नातक कक्षाओं में दाखिले के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त है। जिसके बाद 28 अगस्त तक सत्यापन होगा और 2 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी। पहली सूची में आने वाले विद्यार्थियों को 2 से 6 सितंबर तक फीस भरने का समय दिया जाएगा। फिर 8 सितंबर को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी और विद्यार्थी 11 सितंबर तक अपनी फीस को ऑनलाइन मोड से जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित करेंगे।

सत्यापन के दौरान विद्यार्थियों के फार्म में गलतियां मिल रही है जिसे रिजेक्शन रेज कर वेरिफाई किया जा रहा है। रिजेक्शन का मैसेज विद्यार्थी के मोबाइल पर मिल रहा है जिसे वह 26 अगस्त तक दुरुस्त कर सकता है।
- डॉ. विवेक गोयल, एडमिशन नोडल, नेशनल कॉलेज, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed