फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two months ago the girls had filed a case of molestation, now the Women's Commission has ordered the SP to take action.

युवतियों ने दो महीने पहले करवाया था छेड़छाड़ का मामला दर्ज, अब महिला आयोग ने दिए एसपी को कार्रवाई के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two months ago the girls had filed a case of molestation, now the Women's Commission has ordered the SP to take action.
सिरसा। जिला के कस्बा रानियां में फरवरी माह में युवतियों के साथ सरे बाजार छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस अभी तक कार्रवाई नहीं कर पाई है। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ऐसे में शिकायतकर्ताओं ने राज्य महिला आयोग सहित मुख्यमंत्री, गृहमंत्री को शिकायत भेजी। राज्य महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए एसपी को पत्र लिखकर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करने के सख्त आदेश जारी किए हैं। आरटीआई कार्यकर्ता करतार सिंह की मदद से छात्राओं ने महिला आयोग व अन्य को शिकायत भेजी थी। शिकायतकर्ता छात्राओं का आरोप है कि पुलिस दबाव बनाकर राजीनामा करवाना चाहती है।
विज्ञापन

रानियां के भगत सिंह चौक के पास कुछ युवतियों के साथ शरारती तत्वों ने छेड़छाड़ की। फरवरी महीने में एक के बाद एक कई बार कई युवतियों के साथ हुई इन घटनाओं को लेकर रानियां पुलिस को शिकायत दी गई। महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद रानियां थाना में मामला भी युवकों के खिलाफ दर्ज हुआ। लेकिन दो माह बीत जाने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाई। हालांकि घटना के दौरान एक युवती ने हिम्मत दिखाते हुए शरारती तत्वों को सरे बाजार सबक भी सिखाया और बाइक की चाबी तक भी छीन ली। पुलिस कार्रवाई ना होने से परेशान युवतियों ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, राज्य महिला आयोग को शिकायत भेजी। इस शिकायत में युवतियों ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इतना ही नहीं पुलिस केस वापस लेने के लिए भी दबाव बना रही है। युवतियों ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य उपलब्ध करवाए हैं।
विज्ञापन

महिला आयोग ने लिया संज्ञान, एसपी को दिए कार्रवाई के आदेश
युवतियों की ओर से राज्य महिला आयोग को भेजी गई 7 अप्रैल की शिकायत के तुरंत बाद आयोग ने संज्ञान ले लिया है। राज्य महिला आयोग ने सिरसा एसपी को मंगलवार को पत्र भेजा। इस पत्र में राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने सिरसा एसपी को कहा है कि यह गंभीर स्तर का मामला है। इसलिए तुरंत प्रभाव से इसकी जांच करवाएं। इतना ही नहीं उन्होंने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं। राज्य महिला आयोग ने सिरसा एसपी से कार्रवाई रिपोर्ट भी सात दिन के भीतर तलब की है। सिरसा एसपी को कार्रवाई करने के बाद राज्य महिला आयोग को पत्र भेजकर पूरा ब्यौरा बताना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं अभी डीएसपी साहब के साथ बैठक में व्यस्त हूं, इसलिए बात नहीं कर सकता। बाद में बात करूंगा।
- साधूराम, थाना प्रभारी रानियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed