फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two miscreants shot the teacher when he resisted robbery, miscreants entered by jumping over the wall, Gurmeet Singh ran after hearing his father's scream

Sirsa News: लूट का विरोध करने पर दो बदमाशों ने अध्यापक को मारी गोली, दीवार फांदकर घुसे बदमाश, पिता की चीख सुनकर दौड़े थे गुरमीत सिंह

Wed, 08 Jan 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 08 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants shot the teacher when he resisted robbery, miscreants entered by jumping over the wall, Gurmeet Singh ran after hearing his father's scream
 जगमालवाली ​स्थित गुरमीत सिंह के घर के आंगन में फैला खून।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालांवाली। गांव जगमालवाली में बुधवार अलसुबह घर में घुसकर दो बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर सरकारी अध्यापक को गोली मार दी। घायल शिक्षक को परिजनों ने कालांवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। यहां से परिजन शिक्षक की नाजुक हालत देखते हुए डीएमसी लुधियाना ले गए।

वारदात की सूचना मिलते ही कालांवाली के डीएसपी राजीव कुमार, थाना प्रभारी रामफल, सीआईए कालांवाली, सीआईए डबवाली सहित पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच के लिए कालांवाली थाना पुलिस के अलावा सीआईए की दो टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन


घायल के चाचा मनप्रीत सिंह ने बताया कि बुधवार तड़के तीन बजे दो युवक मकान की दीवार फांदकर अंदर आए। इसके बाद घर की खिड़की का जंगला तोड़कर अंदर घुस गए। एक कमरे में उनका भाई भाग सिंह और भाभी सोए हुए थे, जबकि दूसरे कमरे में भाग सिंह का बेटा गुरमीत सिंह, गुरमीत की पत्नी और बच्चा सोए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके भाई भाग सिंह के कमरे का गेट खुला देखकर बदमाश अंदर आ गए। दोनों बदमाशों के पास पिस्तौल थी। बदमाशों ने उसके भाई भाग सिंह पर पिस्तौल तानकर सामान निकालने और शोर न मचाने की धमकी दी। भाग सिंह ने घबराकर शोर मचाया तो दूसरे कमरे से उठकर उनका भतीजा गुरमीत सिंह दौड़ पड़ा।

तभी बदमाशों ने उसे कमरे में आते देखकर गोली चला दी। गोली लगने से गुरमीत सिंह घायल हो गया। वारदात के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। गुरमीत को गंभीर हालत में कालांवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। यहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों घायल गुरमीत सिंह को बठिंडा एम्स अस्पताल ले गए, जहां से डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया। यहां पर गुरमीत की हालत नाजुक बनी हुई है।

पत्नी भी शिक्षक, छह माह का है बेटा

घायल गुरमीत सिंह और उनकी पत्नी दोनों पंजाब में सरकारी शिक्षक है। गुरमीत सिंह की पंजाब के पथराला के राजकीय स्कूल में डयूटी है, जबकि उनकी पत्नी की सिंघेवाला में डयूटी है। उनका करीब 6 माह का बेटा है।


वारदात की जांच के लिए पुलिस टीमें लगातार जुटी हुई है। कालांवाली थाना पुलिस के अलावा दो टीमें सीआईए की गठित की गई है, जोकि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है। - सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक, डबवाली।

 जगमालवाली स्थित गुरमीत सिंह के घर के आंगन में फैला खून।   संवाद

 जगमालवाली स्थित गुरमीत सिंह के घर के आंगन में फैला खून।   संवाद

 जगमालवाली स्थित गुरमीत सिंह के घर के आंगन में फैला खून।   संवाद

 जगमालवाली स्थित गुरमीत सिंह के घर के आंगन में फैला खून।   संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed