फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two masked men entered the bank branch by cutting the iron grill, could not steal

सिरसा: लोहे की ग्रिल काटकर बैंक शाखा में घुसे दो नकाबपोश, नहीं कर पाए चोरी

Mon, 20 Feb 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 20 Feb 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two masked men entered the bank branch by cutting the iron grill, could not steal
सिरसा। सदर थाना क्षेत्र के गांव पनिहारी में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा की लोहे की ग्रिल तोड़कर दो नकाबपोशों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। चोरों ने पहले खिड़की का शीशा तोड़ा और इसके बाद लोहे की ग्रिल भी काटी। हालांकि नकाबपोश चोरी करने में असफल रहे। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पंजाब नेशनल बैंक की पनिहारी शाखा के प्रबंधक संदीप मित्तल ने बताया कि रविवार सुबह उनके पास सुरेश कुमार निवासी पनिहारी का फोन आया। जिसमें उसने बताया कि बैंक शाखा की खिड़की का शीशा तोड़कर व ग्रिल काटकर चोरी करने का प्रयास किया गया है। सूचना मिलते ही वह बैंक शाखा पहुंच गए। उन्होंने उच्च अधिकारियों व पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया कि शाखा की सामने की दीवार में लगी खिड़की का कांच तोड़ा गया है और लोहे की तीन ग्रिल को भी काटा गया है। बैंक के स्ट्रांग रूम के लॉक के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी। हालांकि चोर चोरी करने में असफल रहे। वहीं सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

------
चोरों ने हाथ के औजारों से काटी थी ग्रिल
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें पाया कि 19 फरवरी सुबह 12:40 पर दो चोर मुंह पर कपड़ा बांधे हुए आए। करीब एक बजकर आठ मिनट पर चोर बैंक शाखा की ग्रिल तोड़कर अंदर दाखिल हुए। जिसके बाद वह कैश केबिन की जांच करते हुए नजर आए।उन्होंने स्ट्रांग रूम के वॉलेट को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। लेकिन चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाए। जिसके बाद चोर एक बजकर 17 मिनट पर रूम से बाहर निकल गए। पुलिस ने दो अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed