फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two man died after car hit bike in sirsa

सिरसा में हादसे: मोटरसाइकिल सवारों को कार ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, पिकअप पलटने से एक की जान गई

Fri, 22 Apr 2022 01:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Apr 2022 01:26 PM IST
सार

पहले हादसे में सिरसा से दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर ढुकड़ा की तरफ जा रहे युवकों को सिरसा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दो मोटरसाइकिलों पर चार युवक सवार थे।  

विज्ञापन
Two man died after car hit bike in sirsa
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिरसा के चोपटा क्षेत्र में रात को दो स्थानों पर अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। सभी शवों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस दोनों हादसों में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


पहले हादसे में सिरसा से दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर ढुकड़ा की तरफ जा रहे युवकों को सिरसा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दो मोटरसाइकिलों पर चार युवक सवार थे। सामने से टक्कर लगने के कारण दोनों मोटरसाइकिलों के चालकों की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे दोनों युवक घायल बताए जा रहे है। हादसे में अभय निवासी ढुकड़ा (23) और पंकज निवासी जोधपुरा (25) की मौत हो गई। अभय और पंकज अलग-अलग मोटरसाइकिल चला रहे थे। आसपास के लोगों ने घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मोटरसाइकिल के पीछे सवार दोनों युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पिकअप में सवार एक व्यक्ति की मौत 

चोपटा क्षेत्र में ही पिकअप रोड पर पलटने के कारण उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पिकअप में सात से आठ लोग सवार थे। अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप के कारण एक की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed