{"_id":"688272d3449d60deb50bfba1","slug":"two-labourers-became-lakhpatis-by-buying-a-ticket-of-six-rupees-won-a-lottery-of-nine-lakhs-each-sirsa-news-c-128-1-sir1004-141357-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: छह रुपये का टिकट खरीकर दो मजदूर बने लखपति, लगी नौ-नौ लाख की लॉटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: छह रुपये का टिकट खरीकर दो मजदूर बने लखपति, लगी नौ-नौ लाख की लॉटरी
विज्ञापन
लॉटरी टिकट देखता सिरसा निवासी मदनलाल।
सिरसा। मात्र छह रुपये के लॉटरी के टिकट ने दो मजूदरों को लखपति बना दिया। दोनों को नौ-नौ लाख रुपये की लॉटरी लग गई। लॉटरी स्टॉल संचालक गौरव ने जब दोनों युवकों को फोन करके लॉटरी लगने की सूचना दी तो पहले उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन बाद में उनकी खुशी का ठिकाना न रहा।
सिरसा नहर कॉलोनी निवासी मदन लाल व गांव मीरपुर खुर्द निवासी जगसीर ने गौरव लॉटरी स्टॉल सरदूलगढ़ से छह-छह रुपये वाली लॉटरी खरीदी थी। इस लॉटरी का रात आठ बजे ड्रॉ निकलता है। मंगलवार को लॉटरी का ड्रॉ निकला तो मदन लाल व जगसीर को नौ-नौ लाख रुपये की लॉटरी लग गई। रात को ही लॉटरी स्टॉल संचालक गौरव ने मदन लाल व जगसीर को फोन करके नौ लाख रुपये का इनाम जीतने की सूचना दी।
मदन लाल व जगसीर का कहना है कि उन्होंने गौरव लॉटरी स्टॉल से अपनी किस्मत आजमाने के लिए छह रुपये की लॉटरी ली थी। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि छह रुपये की लॉटरी टिकट ने उन्हें लखपति बना दिया। लॉटरी स्टॉल संचालक गौरव ने बताया कि जल्द ही दोनों युवकों के अकाउंट में 9 लाख रुपये आ जाएंगे।