{"_id":"67a4efcc4ed59aad6e019dc4","slug":"two-inter-state-drug-smugglers-arrested-200-kg-of-poppy-recovered-used-to-bring-it-from-madhya-pradesh-and-supply-it-in-punjab-haryana-and-rajasthan-sirsa-news-c-128-1-svns1027-132770-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अंतरराज्यीय दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 200 किलो डोडा पोस्त बरामद, मध्यप्रदेश से लाकर पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में करते थे सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अंतरराज्यीय दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 200 किलो डोडा पोस्त बरामद, मध्यप्रदेश से लाकर पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में करते थे सप्लाई
Thu, 06 Feb 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए डोडा पोस्त तस्कर व जानकारी देते डबवाली के एसपी। पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीआईए डबवाली ने गश्त के दौरान गांव देसूजोधा क्षेत्र से अंतरराज्यीय दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 200 किलो डोडापोस्त बरामद किया है। आरोपियों की पहचान गुरचरण सिंह पुत्र बंता सिंह व जसविंद्र सिंह उर्फ बिक्कर सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी देसूजोधा के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी मध्यप्रदेश से डोडा पोस्त खरीदकर पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में सप्लाई करते थे।
पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन ने बताया कि 5 फरवरी रात को करीब 11.30 बजे उपपुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ के नेतृत्व में सीआईए डबवाली टीम के साथ गश्त के दौरान गांव जोगेवाला टी-प्वाइंट देसूजोधा रोड पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली की गांव देसूजोधा में तीन व्यक्ति डोडा पोस्त की खरीद फरोख्त का काम करते हैं। इनके पास भारी मात्रा में डोडा पोस्त है। इन्होंने डोडा पोस्त कमरे में नरमे के अंदर छिपाकर रखी हुई है।
सूचना के आधार पर टीम ने संबंधित घर में छापा मारा। इस दौरान गुरचरण सिंह व जसविंद्र सिंह मिले। इस दौरान तलाशी दी तो जसविंद्र सिंह उर्फ बिक्कर सिंह के घर के अंदर बने कमरे में नरमे के नीचे काले रंग के प्लास्टिक के 10 थैले मिले। जांच करने में इनमें 200 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ शहर थाना डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी गुरचरण सिंह बेटे के साथ मिलकर बड़े स्तर पर करता है नशा तस्करी
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि आरोपी गुरचरण सिंह अपने बेटे के साथ मिलकर बड़े स्तर पर नशा तस्करी करता है। आरोपी गुरचरण सिंह के बेटे से भी 12 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद हुआ था।इसके बाद थाना शहर डबवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। अब वह जमानत पर है।आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे मध्यप्रदेश से डोडा पोस्त खरीदकर पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में सप्लाई करते थे।