फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two feet of water is filled in the city council office, the record is wet, the public health department got 100 million liters of water drained

Sirsa News: नगर परिषद कार्यालय में भरा है दो फुट पानी, रिकॉर्ड भीगा, जनस्वास्थ्य विभाग ने करवाई 10 करोड़ लीटर पानी की निकासी

Sun, 09 Jul 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 09 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two feet of water is filled in the city council office, the record is wet, the public health department got 100 million liters of water drained
नगर परिषद कार्यालय में बारिश के पानी में भीगीं फाइलें ।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शनिवार शाम को हुई बारिश के 24 घंटे बीतने के बाद भी शहर की नगर परिषद सहित निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। नगर परिपद कार्यालय में दो फुट तक पानी भरा हुआ है। रिकॉर्ड की रखीं फाइलें भी पानी में भीग चुकी हैं। वहीं, पानी की निकासी के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के प्रयास जारी हैं। अब तक 10 करोड़ लीटर पानी की निकासी सीवर लाइन से करवाई जा चुकी है।
शहर में शनिवार शाम को 95 एमएम बारिश होने से पूरे शहर में जलभराव हो गया।इसके बाद अभी भी शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी है। नगर परिषद कार्यालय में करीब चार फुट तक पानी जमा हो गया। 24 घंटे में करीब दो फुट पानी का लेवल कम हुआ है। कार्यालय में अभी भी दो फुट तक पानी भरा हुआ है। पानी भरने से कार्यकारी अधिकारी कार्यालय, एमई ब्रांच, जेई ब्रांच, परिवार पहचान पत्र ब्रांच और मेरिज सर्टिफिकेट ब्रांच में रखा रिकाॅर्ड भीग गया है। शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण यहां पर रखा सामान बाहर नहीं निकाला जा सका। सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद खराब हुए रिकॉर्ड की जानकारी मिल पाएगी। पानी निकासी के लिए यहां पर लगाया गया ट्रैक्टर और पंप भी धंस गया। इसके बाद रविवार शाम पांच बजे तक भी निकासी के संबंध में कोई काम नहीं आया।
विज्ञापन


कंगनपुर रोड पर स्थिति खराब, अन्य क्षेत्रों में हो रही निकासी

शहर के कंगनपुर रोड पर अभी भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। शहर के हिसार रोड, जनता भवन रोड, आंबेडकर चौक, सुरतगढि़या बाजार, नागरिक अस्पताल रोड, ओवरब्रिज के पास, बस स्टैंड का पार्किंग प्वाइंट सहित अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने कर्मचारियों को जल्द ही पानी निकासी करवाने को लेकर निर्देश जारी किए हैं, ताकि स्थिति सामान्य हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, न्यूनतम तीन डिग्री गिरा
रविवार सुबह से ही मौसम में भी बार-बार बदलाव होता रहा। कभी घने बादल छा रहे हैं तो कभी धूप निकली। इसके कारण उमस व गर्मी बढ़ गई। अब फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई। बीते दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में चार डिग्री बढ़ोतरी हुई है, वही न्यूनतम तापमान मेें तीन डिग्री की गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है।


फसलों को मिला लाभ, तेजी से हो रही धान की रोपाई
बारिश के बाद जिले में तेजी से धान रोपाई का काम हो रहा है। वहीं नरमे की फसल में भी अब सिंचाई करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। इसके कारण बिजली ट्रांसफार्मरों पर भी लोड पहले से काफी कम हुआ है।




24 घंटे में अब तक 10 करोड़ लीटर पानी की निकासी करवाई जा चुकी है। कुछ क्षेत्रों में अभी जलभराव की स्थिति है। उन क्षेत्रों में भी जल्द ही पानी की निकासी करवा दी जाएगी। अभी 20 पंपों के सहारे से ही कार्य किया जा रहा है। - रोहताश कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed