फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two-day fruit expo inaugurated at Fruit Excellence Center Mangeana, 800 farmers participated

Sirsa News: फल उत्कृष्टता केंद्र मांगेआना में दो दिवसीय फल एक्सपो का शुभारंभ, 800 किसानों ने लिया भाग

Thu, 25 Jan 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 25 Jan 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two-day fruit expo inaugurated at Fruit Excellence Center Mangeana, 800 farmers participated
सिरसा। फल उत्कृष्टता केंद्र मांगेआना में दो दिवसीय फल एक्सपो का शुभारंभ उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. पीसी संधु ने किया। मेले के पहले दिन जिला सिरसा, फतेहाबाद व हिसार जिले के किसानों का पंजीकरण किया गया। केंद्र इंचार्ज उपनिदेशक डॉ. सत्यबीर शर्मा ने मेले में आए किसानों का स्वागत किया गया। इस मौके पर एफपीओ, मशीनरी बागवानी, कृषि एवं नर्सरियों से संबंधित विभिन्न उत्पादों की 30 स्टाॅल लगाई गई। इस प्रदर्शनी में लगभग 800 किसानों, महिलाओं उद्यमियों ने भाग लिया। वहीं 25 जनवरी को समापन के अवसर पर कृषि मंत्री जेपी दलाल मेले में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक उद्यान डाॅ. पीसी संधु ने किसानों को संबोधित करते कहा कि सरकार की ओर से बागवानी को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्य किया जा रहा है। बागवानी का रकबा निरंतर प्रदेश में बढ़ रहा है और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही हैं। डॉ. संधु ने विभिन्न बागवानी स्कीमों के बारे में किसानों को जानकारी दी। इसके साथ ही नींबू वर्गीय, अनार, अमरूद, खजूर, जैतून, आड़ू, नाशपती की आधुनिक उत्पादन तकनीक, विभिन्न फसलों में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की तकनीक, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के साथ-साथ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने की तकनीक के बारे में जानकारी किसानों को दी गई।
विज्ञापन


राजस्थान से आए वैज्ञानिकों ने किसानों को दी जानकारी
मेले में केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीकानेर (राजस्थान) से आए वैज्ञानिक डॉ. जगन सिहं गौरा (फल विज्ञान) ने मेले में आए किसानों को नींबू वर्गीय फसलों की आधुनिक तकनीकी एवं फसलों में आने वाली बीमारियों तथा उनकी रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उद्यान विभाग से सेवानिवृत उद्यान अधीक्षक डाॅ. अमर सिहं पूनिया ने किन्नू का बाग लगाने बारे पूर्ण जानकारी किसानों से सांझा की। इस दौरान इफको क्षेत्र अधिकारी डॉ. सचिन शर्मा ने किसानों को नैनो यूरिया तरल, नैनो डीएपी तरल एवं अन्य जल विलय उर्वरक खाद के प्रयोग के बारे में बताया। मेले में आए किसानों से बागवानी फसलों के बारे में प्रश्न पूछे गए तथा सही जवाब देने वाले किसानों को उपहार भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज ये रहेगा मेले का कार्यक्रम
बतौर मुख्यातिथि कृषि मंत्री जेपी दलाल पहुंचेंगे।

- सुबह 9 बजे से साढ़े 10 बजे तक किसानों का पंजीकरण किया जाएगा।
- 10:30 बजे से एक बजे तक तकनीकी सत्र चलेगा।

- 2 बजे पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
- इसके बाद केंद्र भ्रमण व प्रदर्शनी अवलोकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed