फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two-day book exhibition at Chaudhary Devi Lal University from today

Sirsa News: चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में दो दिन की पुस्तक प्रदर्शनी आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two-day book exhibition at Chaudhary Devi Lal University from today
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में तीन और चार नवंबर को दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी विश्वविद्यालय के विवेकानंद पुस्तकालय की ओर से आयोजित हाेगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों में पठन संस्कृति, ज्ञानार्जन और अनुसंधान अभिरुचि को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो. मोनिका वर्मा ने बताया कि यह प्रदर्शनी विश्वविद्यालय के माता अमृता देवी बिश्नोई यूआईटीडीसी सेंटर में आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन के उपायुक्त शांतनु शर्मा की ओर से 3 नवंबर को सुबह 10 बजे किया जाएगा । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार करेंगे , जबकि कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम के सचिव डॉ राजीव विज होंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकगण, शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर मोनिका वर्मा ने कहा कि पुस्तक प्रदर्शनी में देश की अनेक प्रसिद्ध प्रकाशन संस्थाएं अपनी नवीनतम पुस्तकों और शोध प्रकाशनों का प्रदर्शन करेंगी। प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों की शैक्षणिक, साहित्यिक, तकनीकी, प्रबंधन, सामाजिक विज्ञान, भाषा एवं संस्कृति से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी।


उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को नवीनतम अध्ययन सामग्री और शोध संसाधनों से परिचित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से विश्वविद्यालय समुदाय में पुस्तक पठन की परंपरा और बौद्धिक संवाद को नई दिशा मिलेगी। यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विश्वविद्यालय के प्रांगण में खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed