{"_id":"67379f2aaa0e926cbe0227d4","slug":"two-criminals-arrested-for-robbing-rs-80000-from-commission-agent-sirsa-news-c-128-1-sir1002-128620-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आढ़ती से 80,000 रुपये लूटने में दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आढ़ती से 80,000 रुपये लूटने में दो बदमाश गिरफ्तार
Sat, 16 Nov 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 16 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। आढ़ती से 80,000 रुपये लूटने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर लूटी गई राशि और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की जाएगी।
ऐलनाबाद थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि वार्ड नंबर 17 हुडा कॉलोनी निवासी स्थानीय निवासी कृष्ण कुमार ने 12 नवंबर को शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि वह ऐलनाबाद अनाज मंडी में आढ़ती का काम करते हैं। मंगलवार शाम वह स्कूटी पर सवार होकर दुकान से घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो आरोपी आए और उनकी स्कूटी के आगे मोटरसाइकिल लगाकर तेजधार हथियार के बल पर नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
एसपी विक्रांत भूषण ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि ऐलनाबाद थाने की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ममेरा कलां निवासी अंकित और जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के गांव चहुवाली निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है।