{"_id":"69595e2b416710493102a7c1","slug":"two-cattle-burnt-alive-in-a-fire-at-a-cattle-shed-sirsa-news-c-128-1-svns1027-150645-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पशुबाड़े में लगी आग दो मवेशी जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पशुबाड़े में लगी आग दो मवेशी जिंदा जले
विज्ञापन
रानियां। शहर के वार्ड सात निवासी पशुपालक प्रेम सिंह के घर से सटे पशुबाड़े में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। इस घटना में एक छोटा कटड़ा और एक बछड़ी जिंदा जल गए। वहीं तीन अन्य पशु गंभीर रूप से झुलस गए। बाड़े में रखा सूखा चारा भी पूरी तरह जलकर राख हो गया। पशुपालक प्रेम सिंह ने बताया कि रात को वह हर रोज की तरह पशुओं को बाड़े में बांधकर सोने चला गया।
रात करीब एक बजे लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर बाहर निकला तो बाड़े में आग लगी देखी। उसने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने से पांच पशु झुलस गए, जिसमें से दो की मौत हो गई। शनिवार सुबह घटना की सूचना पशुपालन विभाग को सूचना दी। इसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
डॉक्टरों ने दो मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया और झुलसे तीन पशुओं का इलाज शुरू कर दिया। पीड़ित प्रेम सिंह और उनके परिवार ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि आगजनी से हुए भारी नुकसान की भरपाई की जाए। परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा इन पशुओं पर निर्भर था।