फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two cars collided with a trolley parked on the roadside in fog, two injured

Sirsa News: धुंध में सड़क किनारे खड़ी ट्राॅली के कारण दो कारें टकराईं, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
Two cars collided with a trolley parked on the roadside in fog, two injured
सुबह धुंध के समय सड़क पर आता ट्रैक्टर।
कालांवाली। धुंध में कालांवाली-ओढां रोड पर खड़ी ट्राॅली के कारण दो कारें टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह के समय धुंध छाने से करीब तीन मीटर दृश्यता रही। ओढ़ां-कालांवाली रोड पर क्षतिग्रस्त ट्राॅली खड़ी थी। इसी दौरान एक कार जब रोड से गुजर रही थी तभी सामने से ट्रक आ गया। ट्रक को रास्ता देने के चालक ने को साइड किया तो कार किनारे खड़ी ट्राॅली में जा टकराई। ऐसे में कार का तेल सड़क पर फैल गया। इससे पीछे से आ रही कार का बैलेंस बिगड़ गया और वह भी कार में टकरा गई। गनीमत रही कि दोनों कार में सवार लोगों की जान बच गई। एक कार में सवार दो लोग को हल्की चोटें आईं। जानकारी के अनुसार पहली कार में चार लोग सवार थे, जिनमें तीन निजी बैक के कर्मचारी ओर एक दुकानदार था। दूसरी कार में पांच लोग सवार थे। दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


तीन मीटर रही दृश्यता
जिले में मंगलवार को सुबह के समय दृश्यता करीब तीन मीटर रही। सुबह 10 बजे तक धुंध के कारण शहर में आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर दृश्यता कम होने के कारण चालक वाहन की लाइट, इंडिकेटर और डिपर का इस्तेमाल कर चलते नजर आए। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed