{"_id":"67c5ee60d96a9910ce0ed47b","slug":"two-cars-collide-on-sirsa-bhadra-road-father-dead-daughter-injured-sirsa-news-c-128-1-svns1027-134190-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा-भादरा रोड पर दो कारों की टक्कर, पिता की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा-भादरा रोड पर दो कारों की टक्कर, पिता की मौत, बेटी घायल
Mon, 03 Mar 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कारें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। गांव दड़बा कलां और चोपटा के बीच भादरा रोड पर दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों का सिरसा के अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और अपनी जांच शुरू कर दी।
गांव लुदेसर निवासी हरि सिंह सोमवार सुबह अपनी बेटी 26 वर्षीय सुनीता को परीक्षा दिलवाने के लिए अशोक कुमार के साथ उसकी अल्टो कार में सिरसा लेकर गए थे। दोपहर बाद सिरसा से वे गांव लौटे रहे थे। भादरा रोड पर गांव दड़बा कलां और चोपटा के बीच उनकी कार की सामने से आ रही रिट्ज कार से टक्कर हो गई। रिट्ज कार को माखोसरानी निवासी ओमप्रकाश चला रहा था।
हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर हरि सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। घायल अशोक, सुनीता और ओमप्रकाश का इलाज चल रहा है।
हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर चोपटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों कारों को ट्रैक्टर की सहायता से बीच रास्ते से हटवाया। शाम तक इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई।