फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two buses collide, three people injured

दो बसों में भिड़ंत, तीन लोग घायल

Fri, 12 Feb 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two buses collide, three people injured
ओढां में सड़क पर पलटी बस। - फोटो : Sirsa
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव ओढां में धुंध की वजह से पंजाब के एक शिक्षण संस्थान व पीआरटीसी की बसों में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में तीन लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। दुर्घटना के बाद बस सड़क के बीचोंबीच पलट गई।
विज्ञापन

गनीमत रही कि शिक्षण संस्थान की बस में चालक व परिचालक सहित दो ही लोग सवार थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाते हुए आवागमन सुचारु किया। बठिंडा से दिल्ली चलने वाली पीआरटीसी बस शुक्रवार सुबह ओढां में हनुमान मंदिर के निकट पहुंची तो उसकी कट से दूसरी ओर क्रॉस करते समय पंजाब की गुरु काशी यूनिवर्सिटी की एक बस से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद यूनिवर्सिटी की बस हाईवे के बीच पलट गई। दुर्घटना में बस के चालक चकेरियां निवासी राजा सिंह व परिचालक काला सिंह निवासी घुकांवाली घायल हो गए। वहीं पीआरटीसी बस के चालक फरीदकोट निवासी बलजीत सिंह को भी चोटें आईं। बस में सवार बाकी पांच लोग बाल-बाल बच गए। बस चालक बलजीत सिंह का आरोप था कि यूनिवर्सिटी की बस के चालक की लापरवाही से दुर्घटना हुई है। बस चालक बिना ध्यान दिए बस को दूसरी ओर गुजार रहा था। वहीं यूनिवर्सिटी की बस के चालक-परिचालक का कहना था कि वे अपनी बस को सावधानी से दूसरी ओर ले जा रहे थे। तेज रफ्तार पीआरटीसी बस ने उनकी बस को टक्कर मार दी। यूनिवर्सिटी की बस सुबह चकेरियां से चलकर ओढां व आसपास के क्षेत्रों में विद्यार्थियों को लेने जा रही थी। अगर बस में विद्यार्थी होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

एक कट रोका तो दूसरे पर हुई दुर्घटना
तीन दिन पूर्व ओढां में रामदेव मंदिर के निकट हाईवे पर बने कट के कारण एक कार और तीन ट्रकों में भिड़ंत हो गई थी। इसके बाद सर्विस लाइन पर स्पीड ब्रेकर बनाते हुए कट को बंद कर दिया गया। ये कट बंद होने के कारण कालांवाली से आने वाले वाहनों को गुरुद्वारा व हनुमान मंदिर के निकट सर्विस लाइन से होते हुए हाईवे के कट से गुजरना पड़ रहा है। शिक्षण संस्थान की बस की इसी कट से क्रॉस होते समय पीआरटीसी की बस से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed