फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two arrested in murder attempt case

Sirsa News: हत्या प्रयास मामले में दो गिरफ्तार

Sun, 27 Oct 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 27 Oct 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in murder attempt case
ओढ़ां। ओढ़ां थाना पुलिस ने हत्या प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान गुरप्रीत उर्फ गुरप्रीत सिंह उर्फ मोहू निवासी गदराना के रूप में हुई है। ओढ़ा के थाना प्रभारी थाना अनिल कुमार ने बताया कि 23 अक्तूबर को कर्मबीर उर्फ करनी निवासी गदराना अदालत से पेशी के बाद अपने दोस्तों के साथ ऑल्टो कार से सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह ओढ़ां के नजदीक पहुंचा तो आरोपियों उनकी कार में सामने से अपनी कार एसयूवी में टक्कर मार दी। इसी मामले में पुलिस ने जानलेवा हमला करने पर अभियोग दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


युवक पर हमला कर बदमाशों ने छीनी बाइक

सिरसा। शहर के आंबेडकर चौक के पास शुक्रवार रात को चार युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया और उसका बाइक छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित युवक के बयान दर्ज करके चार अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पीर बस्ती थेहड़ मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र गुरदेव ऑटो मार्केट में पेंटिंग का काम करता है। जितेंद्र ने बताया कि 25 अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे वह अपना काम समाप्त करने के बाद बाइक पर घर लौट रहा था। जब वह आंबेडकर चौक के पास पहुंचा तो पीछे से दो बाइक पर सवार होकर चार युवक आए। उक्त युवकों ने उसके बाइक के आगे अपना बाइक लगा दिया। जिस कारण उसने अपनी बाइक रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र का कहना है कि इसके बाद उक्त युवकों ने उसपर हमला कर दिया और उसकी बाइक छीनकर फरार हो गए। हमले में जितेंद्र के पैर पर चोट लगी। राहगीरों की मदद से वह सरकारी अस्पताल पहुंचा और घटना की सूचना पुलिस को दी। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह लुटेरों को पहचान सकता है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही युवकों की पहचान कर वारदात की गुत्थी को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed