फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two accused of stealing motorcycle and wire arrested

Sirsa News: मोटरसाइकिल और तार चोरी के दो आरोपी काबू

Wed, 18 Dec 2024 08:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 18 Dec 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
Two accused of stealing motorcycle and wire arrested
सिरसा। जिला पुलिस ने मोटरसाइकिल और तार चोरी के दो आरोपी काबू किए हैं।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी सत्यवान ने बताया कि आरोपी की पहचान जिला बठिंडा, पंजाब के वार्ड नंबर आठ रामबाग रामा मंडी निवासी राजन के रूप में हुई है। कगनपुर रोड स्थित दयालनगर निवासी संजीवन सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि नौ अगस्त 2023 को अग्रसेन काॅलोनी में बाइक से आए थे। बाइक गली में खड़ी की गई थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। चोरी की मोटरसाइकिल को पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया था। हालांकि आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को पंजाब क्षेत्र से काबू किया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

वहीं, डिंग थाना पुलिस ने गांव मोचीवाली क्षेत्र में खेत से नलकूप का तार चोरी का खुलासा किया है। गांव मोचीवाली निवासी अजब सिंह के खेत पर लगे नलकूप से 26 नवंबर की रात एक व्यक्ति ने तार चोरी कर लिया था। शिकायत के आधार पर डिंग थाने में चोरी का अभियोग दर्ज किया गया। इस आरोप में पुलिस ने जिला मानसा, पंजाब के गांव नाहर निवासी विशाल को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर नलकूप से चोरी का तार और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed