फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two accused of snatching bike from a youth at the strength of sharp weapon arrested

Sirsa News: तेजधार हथियार के बल पर युवक से बाइक छीनने के दो आरोपी काबू

Tue, 08 Apr 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 08 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two accused of snatching bike from a youth at the strength of sharp weapon arrested
सिरसा। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने सोमवार को मोटरसाइकिल लूटने की घटना को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया मोटरसाइकिल व वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बेहरवाला खुर्द निवासी मनोज कुमार पुत्र रामनिवास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऐलनाबाद में एक दुकान पर काम करता है। 26 मार्च की रात 9 बजे वह दुकान से काम खत्म कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर बेहरवाला खुर्द की तरफ जा रहा था। इस दौरान जब अंडर ब्रिज से बाहर निकला तो ब्रेकर के पास एक युवक खड़ा दिखाई दिया, जिसने मोटरसाइकिल हाथ देकर मोटर साइकिल रुकवा लिया।
विज्ञापन


मोटरसाइकिल रुकते ही दीवार के पीछे छिपे दो अज्ञात युवक तेजधार हथियार लेकर आ गए। जो लड़का पहले से उसके पास खड़ा था उसने मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। इसके बाद तीनों युवकों ने उसे धक्का देकर मोटरसाइकिल छीन लिया और फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर ऐलनाबाद थाना में मोटरसाइकिल लूटपाट व छीना झपटी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान दो आरोपियों को ऐलनाबाद क्षेत्र से काबू कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भरत उर्फ भारत कुमार पुत्र गिरधारी लाल निवासी गुरु नानक काॅलोनी वार्ड नंबर 12 ऐलनाबाद, अशोक कुमार पुत्र जोगिंद्र निवासी ब्राह्मण धर्मशाला वार्ड नंबर 17 ऐलनाबाद के रूप में हुई है। युवकों से पूछताछ कर इनके दो अन्य साथियों की भी पहचान कर ली गई है, उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन










पहले से दर्ज हैं चोरी व झगड़े के तीन केस



गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर इनके खिलाफ चोरी व लड़ाई-झगड़े के तीन अभियोग पहले से दर्ज पाए गए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान युवकों से गहन पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में लूटपाट की अन्य वारदातों का खुलासा संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed