{"_id":"6627eba68569263c5705f317","slug":"two-accused-of-cheating-crores-of-rupees-from-1500-people-by-forming-a-chit-fund-company-arrested-sirsa-news-c-128-1-slko1008-118764-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चिटफंड कंपनी बनाकर 1500 लोगों से करोड़ों रुपये ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चिटफंड कंपनी बनाकर 1500 लोगों से करोड़ों रुपये ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 23 Apr 2024 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में चिटफंड फंड कंपनी के मामले में पकड़े गए आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
सिरसा। विजन मार्केट के नाम से चिटफंड कंपनी बनाकर मोटे मुनाफे का लालच देकर 1500 लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्य गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को सिरसा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह हरियाणा, पंजाब, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश में लोगों को अपने झांसे में लेकर करोड़ों रुपये ठग चुका है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी की पहचान सुभाष पुत्र हंसराज निवासी गुड़िया खेड़ा जिला सिरसा तथा दूसरे आरोपी की पहचान लाभ सिंह उर्फ लवली पुत्र भाल सिंह निवासी समाणा, पंजाब के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि पतली डाबर निवासी लखबीर सिंह पुत्र जगतार सिंह ने एक जनवरी 2024 को सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके आधार पर अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने लोगों से ठगी करने के उद्देश्य से विजन मार्केट के नाम से चिटफंड कंपनी बनाई थी। इसका सिरसा में कार्यालय स्थापित कर वर्ष 2021 व 2022 की अवधि के दौरान हरियाणा, पंजाब, राजस्थान तथा यूपी के करीब 1500 लोगों से अब तक करीब 24 से 25 करोड़ रुपये की ठगी की जा चुकी है।
-- -- -
पांच दिन के रिमांड में होंगे कई खुलासे
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी सुभाष को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जबकि दूसरे आरोपी लाभ सिंह को भी अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से इस ठग गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही लोगों से की गई ठगी की राशि भी बरामद की जाएगी ।