फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two accused of assault arrested

Sirsa News: मारपीट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 28 Sep 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 28 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two accused of assault arrested
सिरसा। थाना डिंग पुलिस ने मारपीट के दो आरोपियों गांव दड़बी निवासी हरप्रीत सिंह और कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव दडबी निवासी बलबिंदर सिंह ने 22 सितंबर को शिकायत दी। बताया कि वह बाइक लेकर डिंग अनाज मंडी गया। वहां मिले दोनों आरोपियों ने लोहे की रॉड और कृपाण से उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आरोपी युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



दहेज के लिए पत्नी से मारपीट व धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद। महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में ढाणी जस्साराम रामनगरिया (सिरसा) निवासी आरोपी पति नीरज कुमार को गिरफ्तार किया है।
जांच अधिकारी अरुणा ने पीड़िता ने शिकायत दी थी कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति नीरज दहेज की मांग करने लगा। आरोप है कि वह अक्सर मारपीट करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार छह जून को आरोपी ने पीड़िता को बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की। जांच के दौरान दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई परंतु कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में आरोपी पति के विरुद्ध लगाए गए आरोप सही पाए गए, जबकि सास-ससुर व अन्य परिजनों के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला। इसके बाद महिला पुलिस ने आरोपी पति नीरज के खिलाफ 27 अगस्त को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed