{"_id":"673b80eb8b0834712e078cbe","slug":"two-accused-arrested-in-online-fraud-case-sent-to-jail-sirsa-news-c-128-1-slko1008-128762-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी काबू, भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी काबू, भेजे जेल
Mon, 18 Nov 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। शहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी करके अपने खाते में रुपये डलवाने के मामले में आरोपी नीरज व इंद्राज निवासी बाल जिला करौली राजस्थान को काबू किया। दोनों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया।
शहर थाना प्रभारी डबवाली उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 10 अक्तूबर को समर्थन चावला निवासी वार्ड नंबर 2 मंडी डबवाली ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी भाभी अंजली अत्री पत्नी निशांत पुजारा निवासी कोल्हापुर महाराष्ट्र में रहती है। 14 सितंबर को उसकी भाभी अंजली के मोबाइल पर कॉल आई कि वह आपके पिता का दोस्त नीरज बोल रहा है और उसे मेडिकल इमरजेंसी है। उसके भाई का ऑपरेशन होना है और उसे 35,000 रुपये की जरूरत है। जल्दी भेजो नहीं तो उसके भाई की जान जा सकती है। शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन 35,000 रुपये उसके बताए मोबाइल नंबर पर भेज दिए। बाद में अंजली ने अपने पिता से इस संबंध में बात की तो उन्हें पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। पुलिस ने आरोपी नीरज व इन्द्राज को काबू करके अदालत में पेश करके जेल भेज दिया।