फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two accused arrested for stealing diesel from a trolley

Sirsa News: ट्राले से डीजल चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 May 2025 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 03 May 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing diesel from a trolley
सिरसा पुलिस की हिरासत में डीजल चोरी के दोनों आरोपी। 
सिरसा। भावदीन टोल प्लाजा के पास जीओ पेट्रोल पंप पर खड़ी गाड़ी से डीजल चोरी के आरोप में डिंग थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर कैथल जेल से लेकर आई थी।
विज्ञापन

डिंग थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान विक्रम व रितेश, निवासी ढाणी ब्राह्मण वाली जिला हिसार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने हिसार, रोहतक, कुरुक्षेत्र, जींद, सिरसा, फतेहाबाद व कैथल में तेल चोरी की करीब 20 वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि तीन दिसंबर 2024 को भंवर सिंह निवासी चामू जोधपुर राजस्थान ने पुलिस को शिकायत दी थी कि जीओ पेट्रोल पंप पर दो दिसंबर की रात एक बजे उसने अपनी गाड़ी में 445 लीटर डीजल तेल डलवाया था। इसके बाद वह पेट्रोल पंप में ही सो गया। सुबह 5 बजे उठकर गाड़ी को चेक किया तो पता चला की अज्ञात लो टंकी का लॉक तोड़कर सारा डीजल चोरी करके ले गए। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान अहम सूचना के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर कैथल जेल से लेकर आई। आरोपियों को कोर्ट ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि रिमांड अवधि में आरोपियों से डीजल चोरी की राशि बरामद कर ली गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed