{"_id":"65959272b8a43111730ff000","slug":"truck-hits-9-vehicles-one-person-dies-sirsa-news-c-128-1-svns1027-12952-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ट्रक ने 9 वाहनों को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ट्रक ने 9 वाहनों को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
सिरसा। शहर के जनता भवन रोड पर बुधवार को डबवाली की ओर से आ रहे ट्रक से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। ट्रक बैंक के बाहर खड़े 9 वाहनों को रौंदते हुए एक व्यक्ति के ऊपर से गुजर गया। जिससे मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं रोड के साइड में खड़े दूसरे ट्रक से जाकर टकराने के बाद ट्रक रुक गया।
इस दौरान 30 मिनट तक जाम लगा रहा। लोगों ने डायल 112 को सूचित किया। पुलिस ने चालक को एंबुलेंस में नागरिक अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया। वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं चिकित्सकों से चालक की मेडिकल रिपोर्ट ली जाएगी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में कांडा कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय हरजिंद्र सिंह की मौत हुई है। वह बैंक से रुपये निकलवाने के लिए आया था। रुपये निकलवाने के बाद वह अपनी स्कूटी से वापस जाने लगा तभी ट्रक की चपेट में आ गया और ट्रक के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक में लगने से रुका अनियंत्रित ट्रक
घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अनियंत्रित ट्रक बाइक और व्यक्ति को तेजी से कुचलता हुआ निकल गया और रोड की साइड मेंं खड़े ट्रक से जा टकराया। यदि ट्रक सामने नहीं होता तो ट्रक सीधे ट्रांसफार्मर में जाकर टकराता, जिससे ओर भी भयानक हादसा हो सकता था।
बैंक के पास नहीं पार्किंग की सुविधा
अनाजमंडी में बड़े वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में बैंक की स्वयं की पार्किंग नहीं होने के कारण लोग बैंक के बाहर अपने वाहन खड़े करते हैं। जबकि नियमानुसार प्रत्येक बैंक की अपनी निजी पार्किंग होनी चाहिए। ग्राहकों को पार्किंग सुविधा देना बैंक का दायित्व है।