फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   triveni mahotsaw over

त्रिवेणी महोत्सव : एमएम पीजी कॉलेज फतेहाबाद ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
triveni mahotsaw over
सिरसा। सीडीएलयू के  13 वें त्रिवेणी महोत्सव में एमएम कॉलेज फतेहाबाद रहा ओवरआल चैंपियन। विवि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय 13वें त्रिवेणी युवा महोत्सव का बुधवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। ‘युवा उमंग, संस्कृति के संग’ थीम पर आयोजित महोत्सव में करीब दो हजार विद्यार्थियों ने 34 विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पद्मश्री महावीर गुड्डू की लोक सांस्कृतिक प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही, जबकि एमएम पीजी कॉलेज, फतेहाबाद ने ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर बाजी मारी।समापन समारोह में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. आरपी सैनी मुख्य अतिथि रहे, जबकि सीडीएलयू के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन

समापन समारोह में उपायुक्त शांतनु शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया, भारतीय वायु सेना सिरसा के विंग कमांडर प्रशांत, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश कुमार बांसल, सीडीएलयू के कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सुरेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह में एमएम पीजी कॉलेज, फतेहाबाद ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज, सिरसा दूसरे और सीडीएलयू के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटी़डी) तीसरे स्थान पर रहा। विधावार परिणामों में एमएम पीजी कॉलेज, फतेहाबाद ने थिएटर, संगीत और ललित कला की ट्रॉफियां जीतीं। नृत्य विधा में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज, सिरसा प्रथम रहा। संगीत में इस कॉलेज ने दूसरा स्थान हासिल किया।

वहीं, सीडीएलयू के यूटी़डी ने थिएटर, नृत्य और ललित कला में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
महावीर गुड्डू की प्रस्तुति ने बांधा समां : महोत्सव में पद्मश्री महावीर गुड्डू की लोक सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण रही।
उन्होंने अपनी विशिष्ट लोककला और हरियाणवी रंगों से दर्शकों का मन मोह लिया। चार दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में युवा कल्याण निदेशक प्रो. मंजू नेहरा, प्रो. सुरेंद्र सिंह, प्रो. मोहम्मद काशिफ किदवई, प्रो. रंजीत कौर, प्रो. अमित सांगवान, प्रो. रविंद्र, राजेश छिकारा, ब्रह्मजीत सिंह और आनंद शर्मा सहित आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed