फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tricolor yatra of BJP-farmers on Independence Day, administration will get video made

स्वतंत्रता दिवस पर बीजेपी-किसानों की तिरंगा यात्रा, वीडियो बनवाएगा प्रशासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tricolor yatra of BJP-farmers on Independence Day, administration will get video made
सिरसा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में आयोजित होने वाले पांच कार्यक्रमों को देखते हुए अब पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को शहर में 3000 पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। शहर के मुख्य आठ नाकों पर वाहनों की गहनता से जांच की जाएगी। वहीं शहर में से निकलने वाली तीन तिरंगा यात्रा की वीडियोग्राफी होगी। ताकि कोई भी शरारती तत्व यात्रा में हुड़दंग न कर सके। पुलिस प्रशासन ने बाहर से भी पुलिस एक कंपनी बुलाई है। जबकि रैपिड एक्शन फोर्स की दो टीम पहले ही सिरसा में तैनात हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर दो किसान गुटों और भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा है। इसके अलावा डेरा सच्चा सौदा में कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसके चलते जिले भर के लोग शहर में एकत्र होंगे। इसके अलावा सरकारी स्तर पर स्वतंत्रता दिवस भी मनाया जाएगा। किसानों और बीजेपी की तिरंगा यात्रा का समय एक साथ होने के कारण टकराव की स्थिति भी पैदा हो सकती है। जिसके चलते उपायुक्त ने किसान नेताओं से बैठक कर समय में बदलाव को कहा था। लेकिन किसानों ने बदलाव से इंकार कर दिया। हालांकि अभी तक एक किसान संगठन ने तिरंगा यात्रा का समय और रूट तय नहीं किया है। इसको लेकर किसानों और बीजेपी नेताओं से भी प्रशासनिक अधिकारियों की बातचीत चल रही है। वहीं एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन की पूरी तैयारी है। अतिरिक्त फोर्स भी सिरसा में बुला ली गई है। शांतिपूर्वक तरीके से कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed