{"_id":"6295008d140a80718f5b64fa","slug":"tricolor-yatra-go-on-the-battlefield-for-my-ram-ram-sirsa-news-hsr633054051","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा यात्रा : रणभूमि में जासूं गोरी मेरी राम-राम लिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा यात्रा : रणभूमि में जासूं गोरी मेरी राम-राम लिए...
विज्ञापन
शहादत दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालते जनता युवा क्लब के युवा सदस्य । संवाद
- फोटो : Sirsa
चोपटा। कारगिल युद्ध के शहीद कृष्ण कुमार के पैतृक गांव तरकांवाली में शहादत दिवस पर शहीदी स्मारक पर ग्रामीणों व परिजनों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। समाज सेवी कप्तान मीनू बैनीवाल की टीम के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में देश भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से शहीद कृष्ण कुमार की शहादत को याद किया।
शहादत दिवस पर जनता युवा क्लब चोपटा व अमर शहीद सम्मान संगठन के सदस्यों ने अनाज मंडी से तरकांवाली स्मारक स्थल तक तिरंगा यात्रा निकाली। हरियाणवी मोटीवेटर रोनी रमन ने शहीद कृष्ण कुमार की जीवनी को पढ़कर सुनाया। देश भक्ति के किस्सों से युवाओं में जोश भरा। इसके साथ ही हरियाणवी गायिका प्रीति चौधरी ने रणभूमि में जासूं गोरी मेरी राम-राम लिए ... गाने पर लोगों को भावविभोर कर दिया। स्कूली बच्चों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर लोगों को देशभक्ति के लिए प्रेरित किया। शहादत दिवस पर शहीद की वीरांगना संतोष देवी, नंदलाल बैनीवाल, नरेश सिहाग, अजय, विक्रम, रायसिंह बांदर, लीलू राम बैनीवाल, अवतार सिंह आहूजा, सुभाष बेनीवाल, रणबीर बैनीवाल, राममूर्ति सहारण ग्रामीणों ने शहीदी स्मारक पर शहीद कृष्ण कुमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
शहीद कृष्ण कुमार की वीरांगना संतोष देवी को किया सम्मानित
शहीद कृष्ण कुमार के शहादत दिवस पर शहीद की वीरांगना संतोष देवी ने भी स्मारक स्थल पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर कप्तान मीनू बैनीवाल की टीम के सदस्यों, अमर शहीद सम्मान संगठन, शहीद कृष्ण कुमार युवा क्लब व ग्रामीणों ने शहीद की वीरांगना संतोष देवी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
पाक सेना के आठ सैनिकों को उतार दिया था मौत के घाट
गौरतलब है कि भारतीय सेना में सत्रहवीं में जाट रेजीमेंट का बहादुर सिपाही कृष्ण कुमार निवासी तरकांवाली जिला सिरसा कारगिल की सबसे दुर्गम चोटी टाइगर हिल्स पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए 30 मई 1999 को शहीद हो गए थे, लेकिन अपनी बहादुरी के बल पर पाक सेना के आठ सैनिकों को मौत की नींद सुला दिया था। गोलीबारी और सर्दी के कारण सेना कृष्ण का पार्थिव देह बरामद नहीं कर पाई थी 45 दिन बाद बर्फ में शहीद का शव मिल गया जिसे लेकर भारतीय सेना के जवान 16 जुलाई को गांव पहुंचे और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया। शहीद कृष्ण कुमार की सेना में पहली नियुक्ति श्रीनगर में हुई थी और अंत तक वहीं रहे सैनिक के साथ-साथ अच्छे वॉलीवाल खिलाड़ी के रूप में ग्रामीण उन्हें याद करते हैं।
तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीद कृष्ण कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की
चौपटा अनाज मंडी से तरकांवाली शहीद कृष्ण कुमार स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीद कृष्ण कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह तिरंगा यात्रा जनता युथ क्लब के प्रधान विद्याधर जांगड़ा के नेतृत्व में संपन्न हुई। जिसमें थाना प्रभारी राजाराम डुडी जी और रिदम अस्पताल के संचालक डॉ. राकेश कुमार कसवां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा में उपप्रधान अमरसिंह सोनी, सचिव विनोद कड़वासरा, सह सचिव कुलदीप गहलोत, कोषाध्यक्ष विकास भारी, और क्ल्ब के कार्यकारिणी सदस्य जतिन साईं,कालुराम गोदारा, सदस्य रमेश भारी, राजेश गहलोत, राकेश गहलोत, कालुराम पंच, रविदास, सन्नी सैन, कुलवंत सिंह ने नमन किया।

चोपटा में तिरंगा यात्रा को रवाना करते थाना प्रभारी व ग्रामीण । संवाद- फोटो : Sirsa