फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tribute paid to the farmers who lost their lives in the developments in UP

यूपी में हुए घटनाक्रम में जान गंवाने वाले किसानों को दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the farmers who lost their lives in the developments in UP
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित अखंड पाठ में उपस्थित किसान नेता व नेता। - फोटो : Sirsa
सिरसा। बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में बैठे धरने पर किसानों ने यूपी लखीमपुर खीरी में हुए घटनाक्रम में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने बताया कि पक्का मोर्चा पर आंदोलन के दौरान जांव गंवाने वाले किसानों की आत्मा की शांति के लिए सुबह सुखमनी साहिब का पाठ करवाकर अंतिम अरदास कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में जिलेभर से किसानों ने पहुंचकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। वहीं किसान नेता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों को लेकर देशभर में किसान आंदोलनरत है। यूपी के लखीमपुर खीरी में कुछ दिन पूर्व बीजेपी नेता के बेटे ने अपने साथियों के साथ धरनारत किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। जिसमें चार किसानों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। इतनी बड़ी घटना के बाद भी सरकार की ओर से सहानुभूति के लिए दो शब्द भी किसानों के लिए नहीं निकले। भारूखेड़ा ने कहा कि ये घटना प्रदेश के सीएम मनोहरलाल के उस बयान के बाद हुई, जिसमें उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से लठ उठाने के लिए कहा था। जोकि एक प्रदेश के मुखिया होने के नाते उन्हें शोभा नहीं देता। वहीं किसानों ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं होते, किसान यहां से टस से मस नहीं होंगे। इस मौके पर सतपाल सिंह, जिंदा नानूआना, हैप्पी रानियां, सुखविंद्र सिंह धर्मपुरा, लक्खा सिंह अलीकां, चन औलख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed