फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Trial starts with goods train on electric line from Hisar to Bathinda, passenger trains will run soon

हिसार से बठिंडा तक इलेक्ट्रिक लाइन पर मालगाड़ी से ट्रायल शुरू, जल्द दौड़ेंगी पैसेंजर ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Trial starts with goods train on electric line from Hisar to Bathinda, passenger trains will run soon
सिरसा लाइन पर चलती इलेक्ट्रिक मालगाड़ी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। बठिंडा से रेवाड़ी व दिल्ली तक इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने को लेकर बिछाई जा रही लाइन का कार्य अब पूरा हो चुका है। ट्रायल के तौर पर लाइन पर बठिंडा से हिसार तक इलेक्ट्रिक मालगाड़ी की आवाजाही भी शुरू हो चुकी है। जिसके सफल होने के बाद जल्द ही रेलवे की ओर से पैसेंजर ट्रेन को भी शुरू किए जाने की उम्मीद है। जिससे यात्रियों को इसका काफी लाभ मिलेगा। फिलहाल हिसार से दिल्ली व रेवाड़ी तक कई इलेक्ट्रिक ट्रेनों का सफल संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले रेलवे के जीएम और अन्य अधिकारी भी सिरसा इलेक्ट्रिक लाइन का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे और उन्होंने सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। एक माह पहले ही रेलवे की पटरियों को सही किया गया था और मरम्मत की गई थी। जिसके पश्चात अब इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसी सप्ताह में दो मालगाड़ियां इलेक्ट्रिक लाइन से सिरसा में पहुंची थी। इससे पहले हिसार से दिल्ली तक ही इलेक्ट्रिक ट्रेन से आवाजाही की जा रही थी और बठिंडा से हिसार तक लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। शुरूआती दौर में अब दो मालगाड़ियां सिरसा पहुंची है। वहीं रेलवे विभाग के अधिकारियों ने ट्रेन चलाने को लेकर सभी प्रकार की औपचारिकता भी पूरी कर ली है। गौरतलब है कि सिरसा से हिसार के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के लिए 80 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। रेलवे लाइन का कार्य पूरा होने के बाद रेलवे विभाग द्वारा इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रायल भी लिया जा चुका है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक ट्रेन से समय की होगी बचत
बता दें कि दिल्ली से हिसार तक पहले ही इलेक्ट्रिक लाइन तैयार हो चुका है। जिस पर ट्रेनें सरपट दौड़ रही है। अब सिरसा तक इलेक्ट्रिक ट्रैक तैयार होने के बाद लंबी दूरी की ट्रेनें कम समय में दूरी तय करेंगी। वहीं यात्रियों के समय की भी बचत होगी। इतना ही नहीं इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलने से सबसे ज्यादा फायदा पर्यावरण को पहुंचेगा। बिजली चलित ट्रेन चलने से हजारों लीटर डीजल की बचत तो होगी ही साथ ही प्रदूषण नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी यात्रियों के लिए इलेक्ट्रिक ट्रेन
इलेक्ट्रिक ट्रैक सुरक्षा मानक पर खरा उतरते ही सिरसा से चलने वाली पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन हरियाणा एक्सप्रेस होगी। सिरसा से दिल्ली तक जाने वाली हरियाणा एक्सप्रेस इलेक्ट्रिक होते ही 100 की स्पीड से दौड़ेगी। इसके अलावा हिसार-लुधियाना वाया सिरसा पैसेंजर ट्रेन को इलेक्ट्रिक किया जाएगा। इसके बाद किसान एक्सप्रेस तीसरी इलेक्ट्रिक ट्रेन होगी जो बठिंडा-सिरसा से होकर दिल्ली जाएगी।

बिजली से चलने वाली ट्रेन के लिए लाइन चालू कर दी गई है। इसी सप्ताह दो इलेक्ट्रिक मालगाड़ी भी सिरसा सकुशल पहुंची है। जल्द ही यात्रियों के लिए पैसेंजर इलेक्ट्रिक ट्रेन को चालू कर दिया जाएगा।
-नरेंद्र कुमार, रेलवे अधीक्षक सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed