फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Travel will be pleasant, 110 roads will be dazzling with Rs 125 crore, tender process started

Sirsa News: सफर होगा सुहाना, 125 करोड़ रुपये से 110 रोड होंगे चकाचक, टेंडर प्रक्रिया हुई शुरू

Mon, 17 Apr 2023 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 17 Apr 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Travel will be pleasant, 110 roads will be dazzling with Rs 125 crore, tender process started
इस वर्ष मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी शुरू होने की उम्मीद, बारिश के समय जलभराव से भी मिलेगी निजात
विज्ञापन

फोटो : 26, 27 व 28
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। इस वर्ष जिला विकास की राह पर दौड़ता नजर आ रहा है। मई में जिले की 110 रोड का निर्माण व मरम्मत शुरू होने की उम्मीद है। इस पर करीब 125 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा जिले का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट मेडिकल कॉलेज का है। इसका निर्माण कार्य भी इस वर्ष शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, बारिश के पानी की निकासी के लिए डाली जा रही पाइप लाइन का काम पूरा होने वाला है, जिससे शहरवासियों को मानसून सीजन के दौरान जलभराव से निजात मिलेगी।
जिले में नए स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल की समस्या के हल के लिए जलघर, बिजली समस्या के समाधान के लिए बिजली घर, रोड निर्माण सहित अन्य कई विकास कार्य प्रगति पर हैं। जिले को मिली सबसे बड़ी सौगात मेडिकल कॉलेज की डीसीआर रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। फिलहाल टेंडर की प्रक्रिया चल रही है, जो एक दो महीनों पर पूरी होने की संभावना है। ऐसे में उम्मीद है कि इस वर्ष मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हो जाएगा। सरकार की ओर से सीडीएलयू के समक्ष स्थित कृषि विश्वविद्यालय की 22 एकड़ भूमि पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाना है। इसके लिए जमीन भी स्वास्थ्य विभाग के नाम पर ट्रांसफर कर दी गई है। जमीन पर मेडिकल कॉलेज का बोर्ड भी लगाया गया है। मेडिकल कॉलेज करीब 1090 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। इससे सिरसा जिले व आसपास के अन्य क्षेत्रों की जनता को अत्याधुनिक स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


सिरसा, ओटू, रानियां से डबवाली तक रोड को चौड़ा करने के काम होगा पूरा

सरकार ने जिले के क्षतिग्रस्त और संकरे रोड की मरम्मत के लिए कई प्रोजेक्ट पास किए हैं। स्टेट हाईवे सिरसा से ओटू, रानियां से डबवाली रोड को सात मीटर से चौड़ा कर 10 मीटर तक किया जा रहा है। विभाग ने निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। रोड को चौड़ा करने व मरम्मत करने के लिए दो टेंडर लगाए गए हैं। एक टेंडर 33 करोड़ का, जबकि दूसरा टेंडर 44 करोड़ रुपये का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालांवाली से डबवाली वाया देसूजोधा रोड की होगी मरम्मत
सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (सीआरआईएफ) स्कीम के तहत जिले की दो सड़कों कालांवाली से डबवाली और वाया देसूजोधा को मंजूरी मिली है। इन दोनों सड़कों की चौड़ाई व मजबूतीकरण के लिए केंद्र सरकार ने 60 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं। अब पीडब्ल्यूडी करीब एक माह में एस्टीमेट बनाएगा। इसके बाद दो माह में टेंडर लगवाकर सड़क सुधारीकरण का काम शुरू करवा दिया जाएगा। यह काम करीब एक साल में पूरा होगा।

बारिश के पानी की निकासी के लिए 46 करोड़ के प्रोजेक्टों का काम जल्द होगा पूरा
शहर की पांच लाख आबादी को सुविधा देने और बारिश के पानी की निकासी के लिए अलग-अलग दो प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। प्रशासन की ओर से अमृत योजना के तहत बस स्टैंड से रंगोई नाला तक पाइप लाइन डाली जा रहा है। इसका 90 फीसदी पूरा हो चुका है। इस प्रोजेक्टर पर करीब आठ करोड़ का खर्च आया है। वहीं मुख्य बाजारों और डबवाली रोड क्षेत्र में पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इसके एक चरण में काम पूरा हो चुका है। करीब 38 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के दूसरे चरण का जल्द ही काम शुरू होगा।


नेशनल कॉलेज में नया विंग बनाने का निर्माण कार्य होगा शुरू
शहर के राजकीय नेशनल कॉलेज में विद्यार्थियों को सुविधा देने के लिए नए विंग का निर्माण भी इस वर्ष शुरू होने की उम्मीद है। कॉलेज में 12 क्लास रूम का तीन मंजिला विंग तैयार किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने टेंडर लगा दिया है। नेशनल कॉलेज में करीब पांच हजार विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं।


कालांवाली में रेलवे ओवरब्रिज का काम पूरा, जल्द होगा उद्घाटन
कालांवाली क्षेत्र में वाहन चालकों को सुविधा के लिए रेलवे ओवरब्रिज का काम पूरा हो गया है। इस पर करीब 25 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसके जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा। दो माह में यहां से वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी।


वर्जन
जिले के रोड की मरम्मत करने के लिए फंड जारी हो चुका है। विधायकों की मांग पर पास हुए जिले के 110 रोड का निर्माण किया जाएगा। नेशनल कॉलेज में 12 क्लास रूम का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। जिले में कई अन्य बड़े प्रोजेक्टों का काम इस वर्ष पूरा होगा। -कमलदीप राणा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed