फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Transporter sent to jail for supplying goods without GST and billty

Sirsa News: बिना जीएसटी व बिल्टी के माल सप्लाई करवाने वाले ट्रांसपोर्टर को भेजा जेल

Sat, 06 May 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 06 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Transporter sent to jail for supplying goods without GST and billty
सिरसा। बिना जीएसटी व बिल्टी के माल सप्लाई करने वाले ट्रांसपोर्टर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम अब मामले में तेजी से जांच कर रही है और सिरसा सहित अन्य जिलों में भी बिना ट्रैक्स व बिल्टी के सामान एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने वालों पर सख्ती कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि गत 16 अप्रैल एक व्यक्ति की शिकायत के बाद एनसीबी की टीमों ने दिल्ली से बिना टैक्स व बिल्टी की गाड़ियों को ट्रेस करना शुरू कर दिया था। टीम ने टोल प्लाजा के पास नाका लगाकर सामान से भरी चार गाड़ियों काबू किया और दस्तावेजों की मांग की। लेकिन इस दौरान वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। चालकों के पास न तो सामान संबंधित जीएसटी जमा करवाने और बिल्टी के दस्तावेज भी नहीं पाए गए थे। दो गाड़ियां जो पंजाब की थी उनके मालिकों ने टैक्स व जुर्माना भरकर गाड़ियां छुड़वा ली जबकि दो गाड़ियां सिरसा व डबवाली की थी। मामले में एनसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले में पकड़े गए सिरसा के ट्रांसपोर्टर नरेंद्र कुमार को एनसीबी की टीम दिल्ली लेकर पहुंची थी और किस स्थान से सामान लेकर आते व किस स्थान पर लेकर जाते थे, इस संबंध में पूछताछ की गई। जिसके पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए नरेंद्र को जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं है।
-विरसा सिंह, एनसीबी, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed