फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tragic road accident in Sirsa, School van crushed one and half year old child

सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल वैन ने डेढ़ साल के मासूम को कुचला, बच्चे की मौके पर मौत

Tue, 03 Oct 2023 11:17 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 03 Oct 2023 11:17 AM IST
सार

सिरसा में हुए दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा खेलता हुआ अचानक से सड़क पर आ गया और तेज रफ्तार स्कूल वैन ने बच्चे को कुचल दिया। जिसके कारण बच्चे की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Tragic road accident in Sirsa, School van crushed one and half year old child
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिरसा के गांव तिलोकेवाला में डेढ़ वर्षीय बच्चे की स्कूल वैन के नीचे आने से मौत हो गई और चालक स्कूल वैन लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार स्कूल वैन रोडी के निजी स्कूल की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक बच्चे का पिता गांव में तिलोकेवाला में करियाणा की दुकान करता है।

विज्ञापन


उसका एक बेटा और एक बेटी है। डेढ़ साल का बेटा रोज की तरह पड़ोसी के घर सुबह खेलने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि घर का मुख्यगेट बंद था, लेकिन बच्चा दूसरे गेट से खेलते हुए बाहर आ गया। इसी दौरान स्कूल वैन आ गई और उसके ऊपर से गुजर गई। चालक वैन रोकने की बजाय भगाकर ले गया। इस हादसे के बाद से गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed