फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   trafice police get a challan

ट्रैफिक कर्मी पर बाइक चढ़ाने की कोशिश, काटा चालान

Sun, 21 Jun 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
trafice police get a challan
बहसबाजी करता युवक। - फोटो : Sirsa
एक ओर सरकार अनलॉक में लोगों को राहत दे रही है तो वहीं दूसरी ओर यातायात पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाने में जुटी हुई है। यातायात पुुलिस न लॉकडाउन में रुकी न ही अनलॉक में। इस दौरान यातायात पुलिस ने मास्क के लगभग 500 तो 250 से ज्यादा सामाजिक दूरी के चालान काट कर सरकार के कोष में जुर्माना राशि जमा करवा दी है। शहर में बस अड्डे के पास चेकिंग के दौरान जब एक बाइक सवार को रोका तो चालक ने ट्रैफिक कर्मी पर बाइक चढ़ाने की कोशिश की और रोकने के बाद युवक ट्रैफिक कर्मी से बदतमीजी करने लगा। एसएचओ बहादुर सिंह ने युवक को 3500 रुपये का चालान काट कर थमा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि यातायात पुलिस द्वारा सिरसा बस अड्डे के पास नाका लगाकर बिना मास्क और दस्तावेज वाहनों के चालान काट रही थी। इस दौरान खेरपुर की ओर से बाइक सवार बिना हेलमेट और बिना मास्क के आ रहा था, यातायात पुलिस कर्मियों ने उसे बाइक रोकने का इशारा किया। लेकिन युवक ने बाइक रोकने की बजाए, ट्रैफिक कर्मी के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। कर्मचारी ने बचाव करते हुए बाइक के आगे आ गया और बाइक सवार को मौके पर ही पकड़ लिया। जिसके बाद युवक यातायात पुलिसकर्मी से बदतमीजी करने लगा और अपशब्द बोलकर धमकी देने लगा। मौके पर ही मौजूद यातायात एसएचओ बहादुर सिंह आए और उन्होंने युवक से बाइक के कागजात मांगे तो युवक अभद्र तरीके से बात करने लगा। जिसको लेकर एसएचओ ने युवक का अभद्र व्यवहार, हेलमेट और बाइक वापस भगाने का चालान कर दिया। चालान काटने के बाद एसएचओ ने युवक को कहा कि वह चालान रसीद पर अपने हस्ताक्षर कर दें, लेकिन युवक ने चालान रसीद वहीं फेंक दी।
विज्ञापन

सामाजिक दूरी और मास्क के भी काटे जा रहे चालान
यातायात पुलिस आने वाली गाड़ियों और बाइक पर निर्धारित लोगों से ज्यादा सवारियां होती है तो उसका सामाजिक दूरी का चालान किया जा रहा है, जिले में अभी तक करीब 250 से ज्यादा लोगों के सामाजिक दूरी के चालान काटे जा रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान और अनलॉक में बिना मास्क गाड़ी चलाने वालों के भी चालान किए जा रहे हैं। जिले में अभी तक 500 से ज्यादा बिना मास्क लोगों के चालान काट दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान बाइक सवार को जब पुलिस कर्मचारियों ने रोकना चाहा तो बाइक चालक ने कर्मचारियों पर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। जिस पर बाइक चालक को रोककर उसका चालान कर दिया गया है। चालकों के सामाजिक दूरी और मास्क के भी चालान काटे जा रहे हैं।
- इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, एसएचओ यातायात पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed