फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Traders angry over non-opening of highway, announced Dabwali bandh

Sirsa News: हाईवे न खुलने से व्यापारी नाराज, डबवाली बंद का किया ऐलान

Mon, 01 Apr 2024 04:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 01 Apr 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Traders angry over non-opening of highway, announced Dabwali bandh
सिरसा। डबवाली हाईवे खुलवाने के लिए धरने पर बैठे व्यापारियों ने प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की। तीन दिन से प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों की मांगों पर प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है। ऐसेे में परेशान व्यापारियों ने मंगलवार यानी दो अप्रैल को डबवाली बंद करने की घोषणा की है। बंद को कामयाब बनाने के लिए व्यापारियों ने 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन


बता दें कि जनवरी माह में पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पंजाब की सीमाओं पर नाके लगाकर उन्हें बंद किया गया था। इस दौरान डबवाली से मलोट और बठिंडा जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया था। नाके लगाकर पुल और अंडरपास बंद कर दिया गया। वहीं बठिंडा हाईवे को पूरी तरह से सील कर दिया गया। दो माह से ज्यादा वक्त गुजर जाने के बाद भी इन्हीं खोला नहीं गया है। जबकि प्रदेश में सभी जगह पर नाकों को खोल दिया गया है। हाईवे वन वे कर चला दिए गए हैं लेकिन डबवाली में कोई नाका नहीं खोला गया है।
विज्ञापन

यह है मांग

सुखविंद्र सिंह, गुरविंद्र सिंह निंदा, बिटू वर्मा, संजय मेहता, विपिन आदि ने बताया कि व्यापारियों को मजबूरी में सड़कों पर उतरना पड़ा है। प्रशासनिक अधिकारियों से मांग है कि मलोट अंडरपास पूरी तरह से खोला जाए। बठिंडा हाईवे वन वे किया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और व्यापार प्रभावित न हो। प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसलिए मंगलवार यानी 2 अप्रैल को डबवाली बंद किया जाएगा। जिसमें व्यापारी, सामाजिक संस्थाएं और शहर के लोग शामिल होंगे। व्यापारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हाईवे नहीं खोले गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह व्यापार हुआ है प्रभावित
1 कृषि मशीनरी व अन्य मशीनरी से जुड़ा व्यापार

2 अनाजमंडी में फसल खरीद व्यापार
3. कपड़ा व अन्य बाजार

4 मेडिकल सुविधाएं

नाकों पर यह है स्थिति



मलौठ रोड पर किसान नहीं बैठे है। किसान डबवाली से बठिंडा रोड पर बैठे हुए हैं। किसानों की संख्या 10 के करीब है। उसके बाद भी प्रशासन ने दोनों रोड नाके लगाकर बंद किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed