फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tractor-trolley crushes child in Kalanwali, death on the spot

Sirsa News: कालांवाली में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley crushes child in Kalanwali, death on the spot
अपने बेटे के मरने पर विलाप करती मां
कालांवाली। गली मस्जिद वाली में अपने घर के बाहर बैठे एक पांच वर्षीय बच्चे को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कुचल दिया। मृतक की पहचान गैरी उर्फ यश निवासी मंडी कालांवाली के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव और ट्रैक्टर-ट्राॅली को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक के पिता संजू ने बताया कि वो मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। उनका बेटा गैरी अपने घर के बाहर बैठा था। गली में नगर पालिका की ओर से सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके चलते मिट्टी लेकर आए ट्रैक्टर-ट्राॅली ने वापस जाते समय बच्चे को कुचल दिया और सिर बुरी तरह कुचला जाने के कारण गैरी की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के समय गलीवासियों ने शोर मचाया और ट्रैक्टर चालक की तरफ दौड़े, लेकिन चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली गली में ही छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि गैरी अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि सूचना मिलते की कालांवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed