फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   town park will be developed

Sirsa News: टाउन पार्क के एचएसवीपी और नगर परिषद के विवाद का निपटारा, 80 लाख से होगा विकास

Mon, 17 Aug 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 17 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
town park will be developed
सिरसा टाउन पार्क के खराब पड़े फव्वारे
स्थायी तौर पर निर्माण कार्य नहीं करवा सकती है नगर परिषद
विज्ञापन

निर्माण व अतिक्रमण हटाने संबंधी जिम्मेदारी रहेगी एचएसवीपी विभाग की

जिम, झूले, पेंटिंग, मुख्य द्वारों का सुंदरीकरण आदि का काम करेगा प्रशासन
फोटो ---

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के टाउन पार्क के रखरखाव और सुंदरीकरण के लिए लंबे समय से चल रहा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर परिषद के बीच का विवाद आखिरकार समाप्त हो गया है। अब नगर परिषद की ओर से टाउन पार्क के सुंदरीकरण पर 80 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।
इसके लिए विशेष रूप से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं जिन्हें सोमवार को खोला गया है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्क में विभिन्न विकास एवं सुंदरीकरण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। टाउन पार्क एचएसवीपी की संपत्ति है। इसके चलते नगर परिषद की ओर से यहां स्थायी निर्माण व फेरबदल को लेकर आपत्ति थी।
विज्ञापन

एचएसवीपी ने जब नगर परिषद को टाउन पार्क हैंडओवर करने का पत्र भेजा तो परिषद प्रशासन ने शर्त रखी कि एचएसवीपी पार्क में लगाई गई मशीनरी व अन्य चीजों के बारे में जानकारी दे। इसके बाद आपस में खींचतान हो गई। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के बैठक के बाद निर्णय हुआ कि एचएसवीपी की पार्क मालकियत रहेगा और निर्माण संबंधी काम वह करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों विभागों के बीच इसी मुद्दे पर लंबे समय से स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। अब दोनों विभागों के बीच सहमति बनने के बाद पार्क के विकास का रास्ता साफ हो गया है।
नगर परिषद की ओर से पार्क में जिम स्थापित करने, झूले लगाने, पेंटिंग करवाने, मुख्य द्वारों का सुंदरीकरण करने सहित अन्य सुविधाओं को विकसित करने का कार्य किया जाएगा। इससे पार्क में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
पार्क की जमीन पर किसी प्रकार के अवैध निर्माण या अतिक्रमण को हटाने तथा निर्माण संबंधी मूल जिम्मेदारी एचएसवीपी विभाग की ही रहेगी। यानी नगर परिषद की ओर से पार्क की सुंदरता और जनसुविधाओं को बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा जबकि संपत्ति से संबंधित वैधानिक अधिकार और निर्माण-अतिक्रमण की निगरानी एचएसवीपी के जिम्मे रहेगी।

80 लाख से बदलेगी सूरत
नगर परिषद की ओर से पार्क में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कार्यों की योजना तैयार की गई है। जिम और बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था के साथ-साथ पार्क के मुख्य द्वारों का आकर्षक रूप से सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके अलावाए दीवारों एवं अन्य स्थानों पर चित्रकारी करवाकर पार्क को बेहतर रूप देने का प्रयास किया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने के बाद टाउन पार्क शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में और अधिक आकर्षण का केंद्र बन सकता है। नगर परिषद प्रशासन की ओर से इन कार्यों के लिए 80 लाख रुपये से अधिक की लागत की विशेष निविदा जारी की गई है। सोमवार को निविदा खोले जाने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

बड़े स्तर पर आते हैं शहरवासी घूमने के लिए
शहरवासियों का कहना है कि टाउन पार्क शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में शामिल है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सुबह-शाम सैर तथा मनोरंजन के लिए पहुंचते हैं। लंबे समय से पार्क में बेहतर सुविधाओं की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब दोनों विभागों के बीच विवाद समाप्त होने से पार्क के विकास का रास्ता खुल गया है। लोगों को उम्मीद है कि प्रस्तावित कार्य जल्द शुरू होंगे और निर्धारित समय में पूरे किए जाएंगे। वहीं, सालासर मंदिर साथ होने के कारण यहां पर होने वाले धार्मिक आयोजनों के कारण टाउन पार्क में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

कोट्स
टाउन पार्क के सुंदरीकरण का काम करवाया जाएगा। इसके लिए टेंडर लगाए गए थे, उनको खोल जाएगा। 80 लाख रुपये के आसपास की लागत के दो टेंडर लगाए गए हैं। इससे शहर के मुख्य पार्क की सूरत बदल जाएगी।
-सुमित चोपड़ा, एमई, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed