फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tomorrow, offerings will be made to Shri Akhand Path Sahib.

Sirsa News: कल श्री अखंड पाठ साहिब के डाले जाएंगे भोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow, offerings will be made to Shri Akhand Path Sahib.
सिरसा। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक की ओर से संत बाबा गुरपाल सिंह के सहयोग से गुरु तेग बहादुर के 350वें सालाना शहीदी शताब्दी को समर्पित गुरुद्वारा चोरमार साहिब में श्री अखंडपाठ साहिब का प्रकाश करवाया गया। भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने बताया कि नौ दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे और कीर्तन दरबार सजाया जाएगा।
विज्ञापन

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेंबर बाबा गुरमीत सिंह त्रिलोकेवाला ने बताया कि शहीदी शताब्दी समागम में 9 दिसंबर को गुरुद्वारा चोरमार साहिब में तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) के जत्थेदार सिंह साहब ज्ञानी टेक सिंह धनौला भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने हजूरी रागी श्री दरबार साहिब तेजेंद्र सिंह और गुरुद्वारा जामनी साहिब के हेड ग्रंथि ज्ञानी बलविंदर सिंह की 9 दिसंबर को गुरुद्वारा चोरमार साहिब में ड्यूटियां लगाई हैं, जो संगत को कथा कीर्तन से निहाल करेंगे।
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर की मानवता के लिए की दी गई, सबसे बड़ी कुर्बानी के बारे में विस्तार से बखान करेंगे। इस समागम में संत-महापुरुष, हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, कथा वाचक व किसान नेता पहुंचेंगे। सभी इलाका निवासियों से प्रार्थना है कि 9 दिसंबर को सुबह 10 बजे से लेकर 1.30 बजे तक शहीदी शताब्दी समागम में पहुंच कर शब्द गुरु के साथ जुड़कर अपना जीवन सफल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed