फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   toll plaza

आज से टोल क्रास करने पर बिना फास्टैग दो गुणा देना होगा चार्ज, भावदीन व सुचान गांव के ग्रामीणों को भी बनवाना होगा पास

Sun, 15 Dec 2019 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
toll plaza
फास्टैग लगवाने के लिए लगी चालकों की भीड़। - फोटो : Sirsa
भावदीन टोल प्लाजा पर रविवार को फास्टैग लगाने का अंतिम दिन था। दोपहर तीन बजे तक 255 फास्टैग ही लग पाए। टैग खत्म हो गए। वहीं चंडीगढ़ से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने टोल प्लाजा का निरीक्षण किया और नए दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी। नियमानुसार अगले 30 दिनों तक बिना फास्टैग वाली गाड़ी हाइब्रिड लाइन से गुजरती है तो उसे सामान्य चार्ज देना होगा। यदि वो गाड़ी अन्य लाइन से गुजरती है तो उस दोगुना चार्ज देना होगा।
विज्ञापन

सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा फास्टैग लगवाने को लेकर रविवार अंतिम दिन था। लेकिन टोल प्लाजा पर बने फास्टैग काउंटरों पर चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काउंटरों पर खपत के अनुसार फास्टैग उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। रविवार को भी टोल प्लाजा पर लंबी लाइन देखने को मिली। फास्टैग लगवाने आए राहुल, अमन, मनजोत सिंह ने बताया कि फास्टैग लगवाने के लिए जब काउंटर पर पहुंचे तो कर्मचारियों ने बताया कि अब फास्टैग नहीं लगेगा। फास्टैग लगवाना हो तो सोमवार सुबह आना पड़ेगा। बता दें कि टोल प्लाजा पर 40 प्रतिशत वाहन फास्टैग लाइन का प्रयोग कर रहे हैं, जबकि 50 से 60 प्रतिशत वाहन अभी भी ऐसे हैं जो कैश का भुगतान कर रहे हैं।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर चंडीगढ़ से पहुंची एनएचएआई की टीम
एनएचएआई चंडीगढ़ के तकनीकी क्षेत्रीय विभाग के डिप्टी मैनेजर चिराग मित्तल रविवार को टोल प्लाजा भावदीन का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने टोल कर्मचारियों को सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी की गई नई गाइड लाइन के बारे में जानकारी दी। साथ ही टोल प्लाजा का निरीक्षण कर जांचा कि टोल पर फास्टैग लाइन सही से काम कर रही है या नहीं। उन्होंने कहा कि आगामी 30 दिन तक टोल प्लाजा पर हाइब्रिड लाइन खुली रहेगी। ये लाइन वो होगी, जिसमें फास्टैग लगे वाहन व बिना फास्टैग वाहन पार कर सकेंगे। लेकिन बाकी नौ लाइन में केवल फास्टैग वाले वाहन ही निकलेंगे। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से 14 नवंबर की मध्यरात्रि को एनएचएआई को निर्देश दिए गए हैं कि सभी टोल प्लाजा को 30 प्रतिशत तक हाइब्रिड कर दिया जाए। इसमें वाहन चालकों के लिए प्रत्येक टोल पर दो से तीन लाइनें ऐसी रहेगी, जिन पर चालक फास्टैग के साथ कैश का भुगतान भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से दोगुना होगा चार्ज
जिन वाहनों पर फास्टैग लगे हुए हैं व ब्लैकलिस्ट व न्यूनतम राशि न होने पर फास्टैग लाइन में जाने पर अब दोगुना चार्ज होगा। वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर फास्टैग लाइन में जाते समय अब यह भी ध्यान रखना होगा की उनका फास्टैग कहीं ब्लैकलिस्ट या उसमें न्यूनतम राशि से कम तो नहीं है। अगर चालक का टैग ब्लैकलिस्ट या न्यूनतम राशि कम है तो उसे फास्टैग लाइन में दोगुना चार्ज देना होगा। न्यूनतम राशि जोकि 150 रुपये हैं उसका प्रयोग चालक टोल क्रॉसिंग में केवल एक बार ही कर सकता है। उसके बाद नोटिफिकेशन द्वारा सूचित कर दिया जाता है। इसके बाद दोबारा ऐसे होने पर चालक को फास्टैग लाइन में दोगुनी पर्ची ही कटवानी होगी।
क्षतिग्रस्त होने पर री-इश्यू करवाना होगा फास्टैग
वाहन चालकों द्वारा फास्टैग लगवाने के बाद यदि वह क्षतिग्रस्त हो जाता है तो जिस बैंक द्वारा फास्टैग इश्यू किया गया है। उसी बैंक में फार्म भरकर री-इश्यू के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आवेदक को 100 रुपये की राशि का भुगतान करना होगा।
अब भावदीन और सुचान के ग्रामीणों को भी बनवाना होगा पास
टोल प्लाजा के पास भावदीन व सुचान गांव के वाहन चालकों के लिए अब टोल प्लाजा पर पास का प्रावधान रहेगा। पिछले काफी समय से दोनों गांव की पंचायतों ने गांव के चालकों के लिए टोल प्लाजा को फ्री करवा रखा था। लेकिन अब टोल प्लाजा मैनेजर सतीश सिंह बदौरिया का कहना है कि दोनों गांव के ग्रामीणों के लिए एनएचएआई के नियमानुसार महीने का पास बनाया जाएगा। इसके लिए उन्हें 265 रुपयों का भुगतान करना होगा।
कंपनी से फास्टैग की मांग की हुई है लेकिन फास्टैग की खपत अधिक होने के कारण पूर्ति नहीं हो पा रही है। कंपनी ने रविवार को जितने टैग उपलब्ध करवाए थे वह लग चुके हैं।

चंचल कुमार, पेटीएम कर्मचारी।
सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने एनएचएआई को जो नई गाइड लाइन दी है, उन्हें टोल प्लाजा पर लागू कर दिया गया है। टोल प्लाजा पर कुछ लाइनों को हाइब्रिड किया गया है, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। टोल प्लाजा का निरीक्षण कर देखा जा रहा है कहीं कोई परेशानी तो नहीं आ रही।
चिराग मित्तल, डिप्टी मैनेजर एनएचएआई, तकनीकी क्षेत्रीय विभाग, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed