फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   told about cyber safety in cdlu

Sirsa News: सीडीएलयू में साइबर अपराध के खिलाफ किया जागरूक

Wed, 04 Feb 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 04 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
told about cyber safety in cdlu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के दिशा निर्देशानुसार चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में साइबर थाना प्रभारी श्याम सुंदर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
साइबर थाना प्रभारी श्याम सुंदर ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड, ओटीपी शेयर करने के खतरे और डिजिटल पेमेंट सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आज के समय में साइबर अपराधी नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसलिए जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। साइबर एसएचओ श्याम सुंदर ने छात्र-छात्राओं को समझाया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, बैंक संबंधी जानकारी या ओटीपी किसी से साझा न करें, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सीमित रखें, संदिग्ध कॉल या मैसेज मिलने पर तुरंत शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम सुंदर ने यह भी बताया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए तैयार करते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया।
यह जागरूकता अभियान छात्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ और उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed